गोविंदा से खटपट के बीच सुनीता आहूजा पहुंचीं फैमिली कोर्ट, गुस्से में नजर आया बेटा यश, दिया अजीबोगरीब बयान | VIDEO

Last Updated:August 19, 2026, 18:01 IST
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब काफी गंभीर मोड़ लेता दिख रहा है. गोविंदा पर तीखे बयान देने और उन्हें ‘शुगर डैडी’ बुलाने के कुछ ही दिनों बाद सुनीता आहूजा को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया. उनके साथ उनके बेटे यशवर्धन आहूजा और उनकी वकील भी मौजूद थे. इसके बाद दोनों के बीच तलाक की खबरों ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. गोविंदा संग विवाद के बीच सुनीता फैमिली कोर्ट पहुंचीं.
नई दिल्ली. गोविंदा और सुनीता आहूजा क्या तलाक ले रहे हैं? ये सवाल इसलिए क्योंकि दोनों के बीच जगजाहिर जुबानी जंग के बाद अब सुनीता फैमिली कोर्ट पहुंची हैं. गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को करीब चार दशक हो चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों का रिश्ता लगातार सुर्खियों में है. सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर निकलते दिखीं. हालांकि, उन्होंने ये साफ-साफ नहीं बताया कि आखिर क्यों वो फैमिली कोर्ट पहुंची थीं.
फैमिली कोर्ट से बाहर निकलते समय सुनीता से जब पैपराजी ने वहां आने की वजह पूछी, तो उन्होंने गंभीर जवाब देने के बजाय मजाकिया अंदाज में कहा, ‘बर्थडे मनाने आए हैं’ इसके बाद वह अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गईं. उनके इस जवाब ने मामले को और रहस्यमय बना दिया. वहीं, बेटे यशवर्धन को पैपराजी के सवालों से नाराज होते हुए भी देखा गया.
View this post on Instagram



