Rajasthan

भरतपुर में खंडहर हो रहे पुलिस क्वार्टर! जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर जवान, सुनवाई अब भी शून्य

Last Updated:April 30, 2026, 12:44 IST

Ground Report : भरतपुर के बयाना में पुलिसकर्मी खुद असुरक्षित जिंदगी जीने को मजबूर हैं. जर्जर क्वार्टरों की छतों से प्लास्टर गिर रहा है और दीवारों में दरारें हादसे का खतरा बढ़ा रही हैं. लोकल 18 की ग्राउंड रिपोर्ट में हालात बेहद चिंताजनक सामने आए हैं. कई शिकायतों के बावजूद प्रशासन की अनदेखी जारी है, जिससे जवानों को ड्यूटी के बाद भी खतरे के बीच रहना पड़ रहा है.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर : भरतपुर जिले के बयाना में पुलिसकर्मियों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. जहां एक ओर ये जवान दिन-रात जनता की सुरक्षा में तैनात रहते हैं. वहीं दूसरी ओर खुद उनकी जिंदगी खतरे के साये में गुजर रही है. बयाना में बने पुलिस क्वार्टर इस समय पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं. और यहां रहना किसी खतरे से कम नहीं है. लोकल 18 की टीम जब ग्राउंड जीरो पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया तो तस्वीर बेहद चिंताजनक नजर आई.

पुलिसकर्मियों के आवासीय क्वार्टरों की छतों से लगातार प्लास्टर झड़ रहा है. दीवारों में गहरी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं. और कई जगहों पर छत गिरने का खतरा बना हुआ है. ऐसे हालातों में रहना किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे सकता है. सबसे बड़ी बात यह है कि ड्यूटी के बाद इन्हीं खतरनाक और असुरक्षित भवनों में रहना पुलिसकर्मियों की मजबूरी बन चुका है. अपनी जान जोखिम में डालकर समाज की रक्षा करने वाले ये जवान खुद सुरक्षित आवास जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं.

जर्जर क्वार्टरों में रहने को मजबूर पुलिसकर्मीकई बार पुलिसकर्मियों ने इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है. लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. क्वार्टरों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है. पानी का रिसाव दीवारों की कमजोरी और गिरते प्लास्टर के बीच रहना इनके लिए भी जोखिम भरा है. इसके बावजूद पुलिसकर्मी मजबूरी में इन्हीं मकानों में जीवन यापन कर रहे हैं. यह स्थिति न केवल प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है. बल्कि उन जवानों के प्रति संवेदनहीनता भी उजागर करती है.

शिकायतों के बाद भी नहीं जागा प्रशासनजो हर दिन अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाते हैं. अब जरूरत है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए जल्द से जल्द इन जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत या नए सुरक्षित आवास की व्यवस्था करे फिलहाल पुलिसकर्मी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनकी यह समस्या जल्द ही सुनी जाएगी और उन्हें भी सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मिल सकेगा.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan

First Published :

April 30, 2026, 12:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj