शादी में नेग की राशि पर मची ‘महाभारत’, रणभूमि बन गया पूरा गांव, एक-दूसरे पर टूट पड़े लोग और जमकर चले लाठी-भाटा

Last Updated:April 30, 2026, 17:46 IST
Dholpur Wedding News: धौलपुर जिले के बसई डांग इलाके में शादी समारोह में दिया गया नेग ‘महाभारत’ का कारण बन गया. इस नेग को चक्कर में इतना बवाल हुआ कि पूरा गांव रण भूमि बन गया. बवाल में जमकर लाठी भाटा जंग हुई. इस जंग में दुल्हन पक्ष की चार महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अब इस जंग का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. जानिए पूरी कहानी आखिर हुआ क्या था? 
अस्पताल में भर्ती घायल महिलाएं.
धौलपुर. धौलपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी समारोह के दौरान मामूली नेग के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. खुशियों का माहौल देखते ही देखते तनाव और मारपीट में बदल गया. इसमें चार महिलाओं सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बसई डांग थाना इलाके के चंदीलपुरा गांव की है. नेग की बात पर छिड़ी महाभारत का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.
जानकारी के अनुसार चंदीलपुरा निवासी पंजाब सिंह की दो पोतियों की शादी 26 अप्रैल को धूमधाम से संपन्न हुई थी. अगले दिन 27 अप्रैल को विदाई के दौरान वहां काम करने वाली महिला ने दूल्हा पक्ष से 5100 रुपये नेग के रूप में मांगे. दूल्हा पक्ष ने नेग की राशि दे तो दी लेकिन इस बात की शिकायत उस बिचौलिये से कर दी जिसने यह रिश्ता तय कराया था. बस यही छोटी सी बात आगे चलकर बड़े विवाद की जड़ बन गई. आरोप है कि अगले दिन 28 अप्रैल को शिकायत सुनते ही बिचौलिया भड़क गया और वधू पक्ष को खरी-खोटी सुनाने लगा.
लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े और जमकर लाठी-भाटा चलेदेखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बाद में वह बहस पहले गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के लोग लाठियां और डंडे लेकर आमने-सामने आ गए. गांव की गलियों और घरों की छतों पर अफरा-तफरी मच गई. लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े और जमकर लाठी-भाटा चले. इस हिंसक झड़प में दुल्हनों के दादा पंजाब सिंह, दादी लोई, चाची संजू, परदादी केला और कलावती घायल हो गए. उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है. वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही हैवीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग छतों पर चढ़कर एक-दूसरे को गालियां दे रहे हैं और लाठियों से हमला कर रहे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए बसई डांग थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाप्रभारी महेश के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan
First Published :
April 30, 2026, 17:46 IST



