Rajasthan

वोटर बस बनी तस्करी का जरिया, 6 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार

Last Updated:May 01, 2026, 08:56 IST

Jaipur Ganja Smuggling Case: जयपुर में चुनावी माहौल के बीच नशे की तस्करी का मामला सामने आया है. ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने एक बस से 6 किलो गांजा बरामद कर चालक शाबू बर्मन को गिरफ्तार किया है. आरोपी बस से वोटरों को पश्चिम बंगाल ले गया था और वापसी में डिक्की में गांजा छिपाकर लाया. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई. पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

ख़बरें फटाफट

वोटर बस बनी तस्करी का जरिया, 6 किलो गांजा बरामद, चालक गिरफ्तारZoomजयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस ने एक बस से 6 किलो गांजा बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया

जयपुर. चुनावी माहौल के बीच नशे की तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला जयपुर में सामने आया है. ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बस से 6 किलो गांजा बरामद किया है. इस मामले में बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है. पुलिस के अनुसार, यह बस कुछ दिन पहले राजस्थान से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार इलाके में चुनाव के दौरान वोटरों को लेकर गई थी.

वापसी के दौरान आरोपी चालक शाबू बर्मन ने बस की डिक्की में गांजा छिपाकर तस्करी की कोशिश की. आरोपी जयपुर के झालाना कच्ची बस्ती का रहने वाला है और अक्सर पश्चिम बंगाल तक बस संचालन करता रहा है. इस बार उसने वोटरों को ले जाने के बहाने नशे की तस्करी का रास्ता चुन लिया.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

कमिश्नरेट के ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बस में अवैध मादक पदार्थ लाया जा रहा है. इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध बस को रोका गया. पुलिस ने जब बस की तलाशी ली तो डिक्की में छिपाकर रखा गया करीब 6 किलो गांजा बरामद हुआ. मौके पर ही बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने इस तरह का तरीका पहले भी अपनाया हो सकता है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया और इसे जयपुर में किसे सप्लाई किया जाना था.

तस्करी से जुड़े लोगों की तालाश शुरू

साथ ही इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान इस तरह की गतिविधियां कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन सकती हैं. ऐसे में सतर्कता बढ़ा दी गई है और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस कार्रवाई को जयपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. इससे यह भी साफ हो गया है कि तस्कर अब सामान्य गतिविधियों की आड़ लेकर नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पा रहे हैं.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj