‘मैं सिर्फ 80 का हूं, आपने जो S जोड़ा है’, जावेद अख्तर के तंज पर हंस पड़े लोग, आमिर खान को मांगनी पड़ गई माफी

Last Updated:May 01, 2026, 14:07 IST
जावेद अख्तर अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते हैं. सामाजिक से लेकर निजी रिश्तों पर भी सार्वजनिक तौर पर प्रतिक्रिया देते हैं. अपने तेज दिमाग और साहित्यिक रचनाओं के लिए जाने जाते हैं. वह एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अपनी बातों से आमिर खान की बोलती बंद कर दी.
जावेद अख्तर और आमिर खान का फिल्मी करियर काफी लंबा है. जावेद, आमिर से भी ज्यादा सीनियर है. दोनों के बीच एक इवेंट में जावेद की उम्र को लेकर बात हुई. रिलेवेंसी को लेकर बात हुई. जावेद ने आमिर को मजेदार जवाब दिया, जिससे इवेंट में मौजूद लोग हंसने लगे. (फाइल फोटो)
दरअसल, आमिर खान और जावेद अख्तर के बीच यह बातचीत बोमन ईरानी के स्क्रिप्ट राइटिंग प्लेटफॉर्म ‘स्पाइरल बाउंड’ के एक इवेंट में हुई. आमिर ने जावेद अख्तर से उनकी पांच दशक से भी लंबी करियर में लगातार प्रासंगिक बने रहने की अद्भुत क्षमता को लेकर एक गंभीर और ईमानदार सवाल पूछा. (फाइल फोटो/एआई इन्हांसर)
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दर्शकों के बीच से आमिर खान ने जावेद अख्तर से कहा, “मुझे आपकी बातें सुनना हमेशा अच्छा लगता है, इसलिए मैं आपके वीडियो यूट्यूब पर देखता हूं और बाद में आपको फोन भी करता हूं. मेरा आपसे एक सवाल है: आप इतने लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं…” (फाइल फोटो)
Add as Preferred Source on Google
आमिर खान ने कहा, “…आपने अपनी उम्र के बराबर वालों के (समकालीन) साथ भी काम किया, फिर अपने से छोटी जनरेशन के लोगों के साथ भी, और अब जब आप 80s में हैं, तो बीस साल के यंगस्टर्स के साथ भी काम कर रहे हैं. आप पीढ़ियों के साथ रिलेवेंट कैसे बने रहते हैं?” (फाइल फोटो)
जावेद अख्तर ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में माहौल हल्का किया और फिर सवाल का जवाब दिया. उन्होंने हंसते हुए कहा, “सबसे पहले, 80s मत कहिए. क्योंकि 87 भी अस्सी में ही आता है, और मैं तो सिर्फ 80 का हूं.” (फाइल फोटो)
जावेद अख्तर ने आगे कहा, “आपने जो ‘एस’ जोड़ा है, उसने मेरी उम्र पर बहुत बुरा असर डाला है.” इस पर पूरे हॉल में ठहाके गूंज उठे और आमिर भी हंसते हुए बोले, “माफ कीजिएगा.” इस मौके पर अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, अनन्या पांडे और ईशान खट्टर समेत कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं. (फाइल फोटो)
इसी बीच, आमिर खान हाल ही में एक भावुक पल के लिए भी चर्चा में रहे. मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान, वह अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ देखते हुए भावुक हो गए. इसी कार्यक्रम में उन्होंने एक्ट्रेस साई पल्लवी की तारीफ करते हुए कहा, “वह आज हमारे देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस हैं.” (फाइल फोटो)
बात करें वर्कफ्रंट की, तो आमिर खान आखिरी बार ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे. उन्होंने हाल ही में ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की भी अनाउंसमेंट की है, जिसकी स्क्रिप्टिंग फिलहाल चल रही है. (फाइल फोटो)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



