Entertainment

‘लिगामेंट फटा, नाव में आग लगी’, ‘रेट्रो’ को 1 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस ने बताई अनसुनी बातें, शेयर किया वीडियो

Last Updated:May 01, 2026, 21:13 IST

पैन इंडिया एक्ट्रेस पूजा हेगड़े बहुत जल्द वरुण धवन के अपॉजिट ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी. फिल्म का टीजर हाल में रिलीज हुई. फिल्म के प्रमोशन के बीच पूजा ने कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने बताया कि ‘रेट्रो’ की शूटिंग के दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा.

ख़बरें फटाफट

'लिगामेंट फटा, नाव में आग लगी', एक्ट्रेस ने बताई शूटिंग के दौरान की आपबीतीZoomपूजा हेगड़े की फिल्म ‘रेट्रो’ के एक साल पूरे हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @hegdepooja)

मुंबई. पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उनके अपॉजिट वरुण धवन हैं. मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में हैं. यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच पूजा हेगड़े की तमिल रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘रेट्रो’ की रिलीज को एक साल पूरे हो गए हैं. पूजा ने इस अवसर पर फिल्म की यादों में खोती नजर आईं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिल्म से जुड़ी कुछ अनसुनी और रोमांचक यादें फैंस के साथ शेयर कीं.

पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए. उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म बनाना किसी साहसिक सफर से कम नहीं था. पूजा ने लिखा, “फिल्म रेट्रो के रिलीज को एक साल पूरा. शूटिंग के दौरान हमने कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया.”

पूजा हेगड़े आगे लिखा, “शूटिंग के समय कई बार तूफान आए, काम करते वक्त मेरा लिगामेंट भी फट गया था, जिससे मुझे काफी चोटें आईं. हर तरफ कीचड़ और फिसलन थी, लेकिन इस दौरान हमारी टीम का जज्बा कम नहीं हुआ. उन्होंने आगे एक हौरान कर देने वाली घटना का भी जिक्र किया.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj