हीट स्ट्रोक से बचना है? ये घरेलू उपाय आपको रखेंगे सुरक्षित, डॉक्टर भी देते हैं सलाह

Last Updated:May 02, 2026, 08:36 IST
Heat Stroke Prevention Tips: भिवाड़ी में बढ़ती गर्मी ने औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों की परेशानी बढ़ा दी है. भट्टी आधारित उद्योगों में काम करने वालों के लिए हालात और कठिन हो गए हैं. डॉक्टरों के अनुसार हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सुबह नाश्ता करना और छाछ, सत्तू, नींबू पानी जैसे पेय लेना जरूरी है. लक्षण दिखने पर तुरंत ORS लेना और ठंडे स्थान पर आराम करना चाहिए. समय पर सावधानी और घरेलू उपाय अपनाकर लू के खतरे से बचा जा सकता है.
ख़बरें फटाफट
अलवर. औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. भीषण गर्मी के इस दौर में सबसे ज्यादा परेशानी यहां की विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को उठानी पड़ रही है. खासकर भट्टी आधारित उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो गए हैं, जहां ऊंचे तापमान के बीच काम करना बेहद कठिन साबित हो रहा है. मई-जून का महीना तेज धूप और लू का होता है. ऐसे में भीषण गर्मी में अपने आप को बचाने के लिए ऐसे कई घरेलू उपाय जिनका उपयोग करके हीट स्ट्रोक और लू से बचाव किया जा सकता है.
चिकित्सक डॉ. रूप सिंह ने बताया कि भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र है, ऐसे में यहां पर लाखों की संख्या में श्रमिक काम करते हैं. भिवाड़ी में बहुत सी कंपनियों में भट्टियां चलती है, जिसके कारण टेंपरेचर और बढ़ जाता है. मई-जून की इस भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए श्रमिकों को घरेलू उपाय करने की आवश्यकता है. कंपनी में अगर काम करने जा रहे हैं तो सुबह नाश्ता जरूर करें. जिसमें छाछ, सत्तू, नींबू पानी, जलजीरा सहित आमी का पानी इस भीषण गर्मी में रक्षा दे सकता है.
हीट स्ट्रोक के दौरान करें ये उपाय
डॉक्टर ने बताया कि अगर काम करते समय चक्कर, मिर्गी, हीट स्ट्रोक, चेहरा लाल हो जाए तो ORS का घोल पीना चाहिए ताकि समस्या से निजात मिल सके. डॉक्टर ने बताया कि शरीर सूखा, घबराहट, चेहरा लाल, मुंह सूखना, जीभ सूखना, मुंह में पपड़ी पड़ना हीट के लक्षण होते हैं. वहीं अचानक बेहोश हो जाना भी हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं. ऐसे समय में घरेलू उपाय करना अति आवश्यक है. जिसमें व्यक्ति को सबसे पहले ठंडे स्थान पर लेटना होता है. व्यक्ति के कपड़े अगर टेरीकॉट के हैं तो उनको बदले, कूलर के सामने बैठाकर ठंडा पेय पदार्थ दें. अगर व्यक्ति बिल्कुल बेहोश है तो कुछ भी खाने-पीने के लिए ना दें. हीट स्ट्रोक के दौरान जल्दबाजी में पैरासिटामोल की टेबलेट ना दें, यह पहला इलाज नहीं है.
शरीर के तापमान को ऐसे रखें नियंत्रित
इस भीषण गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए योग काफी कारगर साबित हो सकता है. डॉ. रूप सिंह ने बताया कि शरीर का तापमान श्वास लेने और छोड़ने की प्रक्रिया से भी नियंत्रित होता है. ऐसे में यदि अनुलोम-विलोम, शीतली और चंद्रभेदी प्राणायाम का नियमित अभ्यास किया जाए, तो शरीर का तापमान संतुलित रहता है. इन प्राणायामों के दौरान ठंडी हवा शरीर के भीतर जाती है और गर्मी बाहर निकलती है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है. इसलिए भीषण गर्मी में योग का अभ्यास लाभकारी माना जाता है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Alwar,Rajasthan



