Entertainment

‘बड़े सिंगर को बुलाओ’ जब आशा भोसले-किशोर कुमार की हुई बेइज्जती, देर रात स्टूडियो से किया बाहर, यूं लिया बदला

Last Updated:May 02, 2026, 18:05 IST

आशा भोसले और किशोर कुमार संगीत जगत की वो महान जोड़ी है, जिसने ‘छोड़ दो आंचल’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए. हालांकि, उन्हें भी करियर की शुरुआत में काफी ठोकरे खानी पड़ी. कहते हैं कि साल 1949 में एक रिकॉर्डिस्ट ने उन्हें स्टूडियो से बाहर निकाल दिया था. तब निराश किशोर कुमार का हौसला आशा भोसले ने बढ़ाया था. कहा था कि एक दिन दुनिया तुम्हारी आवाज को याद करेगी. सफल होने के सालों बाद जब दोनों सितारे उसी स्टूडियो पहुंचे, तो किशोर दा ने अपने अंदाज में नाराजगी जाहिर की. यहां भी आशा भोसले ने उन्हें पुरानी कड़वाहट भुलाने की सलाह दी.

नई दिल्ली: आशा भोसले और किशोर कुमार की जोड़ी भारतीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है. इन दोनों दिग्गजों ने मिलकर ‘छोड़ दो आंचल’ और ‘हाल कैसा है जनाब का’ जैसे कई यादगार गाने दिए हैं. प्लेबैक सिंगिंग के दौर में इनकी आवाज का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. इन गानों ने न केवल सफलता के नए कीर्तिमान रचे, बल्कि संगीत की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित भी किया. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

‘इंडियन आइडल’ के मंच पर जल्द ही इन दो लीजेंड गायकों के स्ट्रगल के दिनों का एक अनसुना किस्सा सुनने को मिलेगा. यह कहानी साल 1949 के आसपास की है, जब ये दोनों फेमस स्टूडियोज में काम ढूंढ रहे थे. उस समय वे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ा स्ट्रगल कर रहे थे. यह किस्सा दर्शकों के लिए काफी इमोशनल है. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

आशा-किशोर दा के साथ एक रिकॉर्डिंग सेशन में एक दुखद घटना घटी थी. एक रिकॉर्डिस्ट ने दोनों को स्टूडियो से बाहर जाने के लिए कह दिया था. रिकॉर्डिस्ट ने उनकी गायकी की क्षमता पर शक जताया और किसी नामी गायक को बुलाने की बात कही. इस अपमान ने दोनों युवा कलाकारों के मन को बहुत गहरी चोट पहुंचाई थी. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

Add as Preferred Source on Google

अपमानित होने के बाद दोनों स्टार्स देर रात स्टूडियो से बाहर निकल आए. दोनों पैदल ही महालक्ष्मी स्टेशन की ओर चल दिए और रास्ते भर उदास रहे. उस वक्त किशोर कुमार काफी टूट गए थे और उन्हें अपनी सफलता पर शक होने लगा था, मगर लेकिन आशा भोसले ने उन्हें संभाला और भरोसा दिया कि एक दिन दुनिया उनकी आवाज की दीवानी होगी.(फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

वक्त बदला और सालों बाद जब किशोर-आशा बड़े स्टार बन गए, तो वे फिर उसी स्टूडियो पहुंचे. इत्तेफाक से वहां उन्हें वही रिकॉर्डिस्ट मिला जिसने उन्हें कभी बाहर निकाला था. किशोर कुमार ने मजाक-मजाक में उस रिकॉर्डिस्ट की तरफ इशारा किया और उसे बदलने की डिमांड की. वे पुराने अपमान को भूले नहीं थे और अपनी नाराजगी जाहिर करना चाहते थे.(फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

यहां आशा भोसले ने बहुत ही शांति और समझदारी से काम लिया. उन्होंने किशोर कुमार को समझाया कि अब समय बदल चुका है और वे सफल हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि अब बीती बातों को पकड़कर बैठने का कोई फायदा नहीं है. आशा भोसले की सलाह पर उन्होंने पुरानी कड़वाहट को भुलाकर अपने काम पर ध्यान देना शुरू किया.

शो ‘इंडियन आइडल’ के खास एपिसोड में एक्टर रितेश देशमुख भी गेस्ट बनकर पहुंचे. वे आशा आई के प्रति अपना सम्मान और प्यार जाहिर करते हुए इमोशनल नजर आएं. रितेश ने बताया कि वे आशा जी को ‘आशा आई’ कहकर बुलाते हैं और उन्हें मां जैसा सम्मान देते हैं. उन्होंने उनके साथ बिताए गए एक बहुत ही खास पल को भी साझा किया.

रितेश ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि एक बार आशा आई ने खुद उनके लिए खाना बनाया था. जब उन्होंने अपनी पसंद बताई, तो आशा जी ने उन्हें घर बुलाया और बड़े प्यार से भोजन कराया. उन्होंने साथ बैठकर खाना खाया और घंटों तक ढेर सारी बातें कीं. आशा जी का यह ममता भरा बर्ताव रितेश के दिल को हमेशा के लिए छू गया. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj