600 रुपए का ये देसी मटका बना ‘गरीबों का फ्रिज’! बिना बिजली के देता है बर्फ जैसा ठंडा पानी, AC भी फेल

Last Updated:May 03, 2026, 06:57 IST
Summer Cooling Tips: भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सीकर में एक ऐसा देसी जुगाड़ सामने आया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है. यहाँ एक खास तरह का मिट्टी का मटका तैयार किया गया है, जिसे लोग ‘देसी फ्रिज’ कह रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिजली के बिना ही पानी को घंटों तक ठंडा रखता है. कारीगरों ने इस मटके को बनाने में किसी एक मिट्टी का नहीं, बल्कि तीन से चार अलग-अलग प्रकार की खास मिट्टियों का मिश्रण उपयोग किया है, जिससे इसकी कूलिंग क्षमता सामान्य मटकों से कहीं अधिक बढ़ गई है. मात्र 600 रुपये की कीमत में उपलब्ध यह मटका न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह पारंपरिक तकनीक और आधुनिक जरूरत का एक बेहतरीन संगम है.
ख़बरें फटाफट
Sikar News: भीषण गर्मी के बीच मिट्टी के मटकों और पारंपरिक बर्तनों की मांग लगातार बढ़ रही है. उदयपुरवाटी निवासी नरेश कुमार सैनी पिछले 10 वर्षों से सीकर में रह रहे हैं. व्यापार में कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद उन्होंने दो वर्ष पहले मिट्टी के बर्तनों का व्यापार शुरू किया, जो अब उनके परिवार की आजीविका का मजबूत साधन बन गया है. मटका व्यापारी नरेश कुमार सैनी ने बताया कि वे जयपुर, नोहर, नवलगढ़, झिंगर और सूरत सहित विभिन्न स्थानों से मिट्टी के बर्तन मंगवाकर सीकर में बेचते हैं. उनके पास मटका, हांडी, बिनोडी, डेचकी, दूध वाला गिलास और चाय के कप सहित कई प्रकार के मिट्टी के बर्तन उपलब्ध हैं.
नरेश कुमार ने बताया कि पिछले 15 दिनों से गर्मी तेज होने के कारण रोजाना 70 से 80 मटकों की बिक्री हो रही है. इस व्यवसाय से वे करीब 30 हजार रुपए प्रतिमाह की आय अर्जित कर रहे हैं. इस कार्य में उनका बेटा राहुल भी उनका सहयोग कर रहा है. नरेश कुमार सैनी ने बताया कि उन्होंने जीवन में कई काम किए, लेकिन सफलता नहीं मिली. अब मिट्टी के बर्तनों के व्यापार से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है.
600 रुपए का मटका बना रहे नरेश सैनी ने बताया कि वे 40 रुपए से लेकर 600 रुपए का मटका बनाते हैं. उन्होंने बताया कि 600 रुपए का मटका सामान्य मटके से बहुत अलग होता है. ये मटका साइज में भी बहुत बड़ा होता है. एक बार पानी भरने से करीब तीन से चार दिन पानी डालने की जरूरत नहीं होती है. इसके अलावा इसमें पानी भी 10 मिनट में ठंडा हो जाता है. उन्होंने बताया कि मटका प्याऊ लगाने वाले अधिकांश लोग ये ही मटका लेके जाते हैं. इसे मटका किंग के नाम से जाना जाता है. इस खास मटके को जयपुर सहित कई जगहों से लाई गई मिट्टी से बनाया जाता है.
सेहत के लिए भी फायदेमंद मटका किंग का पानी नरेश सैनी ने बताया कि 600 रुपए के मटका किंग का पानी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. उन्होंने कहा कि मिट्टी के बर्तनों का उपयोग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है. मिट्टी के मटके का पानी शरीर को ठंडक पहुंचाता है और प्राकृतिक रूप से पानी को शुद्ध रखने में मदद करता है. वहीं हांडी में भोजन पकाने से स्वाद बढ़ने के साथ स्वास्थ्य को भी फायदा मिलता है.उन्होंने कहा कि यह कारोबार स्थानीय उत्पादों और वोकल फॉर लोकल अभियान को भी बढ़ावा दे रहा है.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sikar,Rajasthan


