Chakubaji Ki Ghatna In Bhilwara | Bhilwara Crime News | भीलवाड़ा में चाकूबाजी, दोस्त की हत्या

Last Updated:May 03, 2026, 09:49 IST
Bhilwara Stabbing News: भीलवाड़ा शहर में दो दोस्तों के बीच झगड़ा हत्या में बदल गया. आपसी विवाद में आक्रोशित दिलीप ने अपने दोस्त रवि को चाकू मार दिया. घायल रवि की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर सीओ सिटी सज्जन सिंह और कोतवाल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
ख़बरें फटाफट

Bhilwara Crime News
Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहाँ कल रात दो दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद हत्या में बदल गया. भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आपसी कहासुनी के दौरान एक दोस्त ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप और रवि के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दिलीप ने अपना आपा खो दिया. उसने जेब से चाकू निकाला और रवि पर वार कर दिया. खून से लथपथ रवि वहीं जमीन पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल रवि को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. इलाज के दौरान रवि ने दम तोड़ दिया. रवि की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: आरोपी हिरासत मेंघटना की सूचना मिलते ही भीलवाड़ा पुलिस तुरंत एक्शन मोड पर आ गई. सीओ सिटी सज्जन सिंह और शहर कोतवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और हत्या के आरोपी दिलीप को चंद घंटों के भीतर ही हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर विवाद की मुख्य वजह क्या थी.
शहर में दहशत का माहौलइस चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है. सीओ सिटी सज्जन सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan



