पैन इंडिया स्टार यश के मुरीद हुए अनुपम खेर, ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले की खास मुलाकात, KGF का भी किया जिक्र

Last Updated:August 24, 2026, 12:57 IST
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने KGF स्टार यश से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं. अनुपम खेर ने यश की एक्टिंग, उनके रॉकी वाले आइकॉनिक रोल और उनकी सादगी की जमकर तारीफ की. देखें पूरी खबर.
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में कन्नड़ सिनेमा के पैन इंडिया सुपरस्टार यश से मुलाकात की है. इस खास मुलाकात के बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर यश के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए उनके एक्टिंग करियर की जमकर तारीफ की. अनुपम खेर ने केजीएफ फ्रेंचाइजी में यश के निभाए आइकॉनिक रोल रॉकी की तारीफ कि.
उन्होंने कहा यश ने उस किरदार को सिर्फ निभाया नहीं था, बल्कि उसमें अपनी जान फूंक दी थी. इसके साथ ही उन्होंने यश को बेहद समझदार और जमीन से जुड़ा हुआ इंसान बताया.
रॉकी के किरदार में यश ने डाल दी थी जान
अनुपम खेर ने यश की तारीफ करते हुए कहा कि वे काफी लंबे समय से उनके काम और उनकी जर्नी को फॉलो कर रहे हैं. केजीएफ चैप्टर 1 और चैप्टर 2 में यश की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें काफी इम्प्रेस किया. अनुपम के मुताबिक यश ने रॉकी भाई के रोल को एक अलग ही पहचान, अंदाज और आत्मा दी है, जिसे इंडियन सिनेमा में हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि पर्दे पर बेहद पावरफुल और रौबदार दिखने वाले यश असल जिंदगी में बहुत ही शांत, गर्मजोशी से भरे और गहरे सोचने वाले इंसान हैं.
View this post on Instagram



