फर्जी अफसर बन ठगी कर रहा था युवक, ग्रामीणों को हुआ शक, पकड़कर की धुनाई, वीडियो वायरल

Last Updated:May 03, 2026, 16:20 IST
Bundi Fake Officer Exposed: बूंदी के हिंडोली क्षेत्र के काबरी गांव में फर्जी विकास अधिकारी बनकर महिलाओं से वसूली करने वाले युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. आरोपी कई दिनों से सरकारी योजनाओं का झांसा देकर पैसे ले रहा था. शनिवार को दोबारा वसूली करते समय ग्रामीणों ने उसे घेरकर पिटाई की और जूते चटवाए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ धोखाधड़ी और अवैध वसूली का मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है.
ख़बरें फटाफट

बूंदी के काबरी गांव में फर्जी विकास अधिकारी बनकर महिलाओं से वसूली करने वाले युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
बूंदी. राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली क्षेत्र के काबरी गांव में फर्जी विकास अधिकारी बनकर महिलाओं से वसूली करने वाले एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, एक युवक पिछले कई दिनों से काबरी गांव में खुद को विकास अधिकारी बताकर घूम रहा था. वह महिलाओं को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का झांसा देकर उनसे पैसे वसूल रहा था.
शुरुआत में कुछ महिलाएं उसकी बातों में आ गईं और उसे छोटी-छोटी रकम भी दे दी. हालांकि, बाद में ग्रामीणों को उसके व्यवहार पर शक हुआ और उन्होंने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया. शनिवार को युवक एक बार फिर गांव में पहुंचा और महिलाओं से पैसे मांगने लगा. इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और सख्ती से पूछताछ की. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी.
ग्रामीणों ने पकड़कर युवक की कर दी पिटाई
इस दौरान उसे घुटनों के बल बैठाकर जूते भी चटवाए गए. मौके पर मौजूद महिलाओं ने भी आरोपी को खरी-खोटी सुनाई. घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. वीडियो में युवक डरा-सहमा नजर आ रहा है, जबकि ग्रामीण उसे जूतों से मारते और अपमानित करते दिख रहे हैं. वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. घटना की सूचना मिलते ही हिंडोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
पुलिस आरोपी युवक से कर रही है पूछताछ
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ धोखाधड़ी, अवैध वसूली और शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह अकेले इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहा था या उसके पीछे कोई संगठित गिरोह भी सक्रिय है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने अन्य गांवों में भी इसी तरह लोगों को ठगा है या नहीं.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bundi,Rajasthan



