आमिर खान ने खोला हिट फिल्मों का राज, बताया क्यों बोर हो जाते हैं दर्शक? ‘एक दिन’ को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Last Updated:May 03, 2026, 22:52 IST
आमिर खान का मानना है कि समय के साथ फिल्में बनाने का तरीका जरूर बदल गया है, लेकिन अच्छी कहानी की अहमियत आज भी वैसी ही है. हाल ही में अपनी फिल्म ‘एक दिन’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने फिल्ममेकिंग और स्टोरीटेलिंग पर खुलकर बात की.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने सिनेमा और कहानी कहने के तरीके को लेकर दिलचस्प बातें शेयर कीं. (फोटो – AI की मदद से बनाई गई है)
आमिर खान ने अभिनेता और कॉमेडियन जाकिर खान के साथ बातचीत में कहा कि फिल्म बनाना असल में कहानी सुनाने जैसा ही है. इंसान हजारों सालों से एक-दूसरे को कहानियां सुनाता आ रहा है. पहले जब किताबें नहीं होती थीं, तब लोग बैठकर किस्से और कहानियां सुनाया करते थे.
अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि आज भी वही चीज हो रही है, बस फर्क इतना है कि अब कहानी सुनाने के बजाय दिखाने का तरीका आ गया है. पहले सिर्फ शब्दों से कहानी कही जाती थी, लेकिन अब कैमरा, म्यूजिक, साउंड और कलाकारों की मदद से उसे पर्दे पर जिंदा किया जाता है.
Add as Preferred Source on Google
आमिर के मुताबिक, तकनीक कितनी भी एडवांस क्यों न हो जाए, फिल्म की जान हमेशा उसकी कहानी में ही होती है. अगर कहानी दिलचस्प नहीं होगी, तो दर्शक फिल्म से ज बड़े बजट, शानदार विजुअल्स और हाई-टेक टेक्नोलॉजी भी कमजोर कहानी को नहीं बचा सकती.
उन्होंने आगे कहा कि दर्शक आज भी वही चाहते हैं, जो सालों पहले चाहते थे. एक ऐसी कहानी जो उनके दिल को छू जाए और उन्हें भावनात्मक रूप से जोड़ सके. अगर फिल्म ‘एक दिन’ की बात करें, तो इसमें जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगे.
जुनैद, जो आमिर खान के बेटे हैं, फिल्म में दिनेश उर्फ डीनो का किरदार निभा रहे हैं. वह एक शर्मीले और शांत स्वभाव के लड़के का रोल कर रहे हैं, जिसे अपने ऑफिस में काम करने वाली मीरा से प्यार हो जाता है.
मीरा का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब जापान में एक सड़क हादसे में मीरा घायल हो जाती है. हादसे के बाद उसकी याददाश्त पर असर पड़ता है और उसे सिर्फ वही लड़का याद रहता है, जिसने उसकी जान बचाई थी.
फिल्म की कहानी इसी इमोशनल मोड़ के बाद आगे बढ़ती है. ‘एक दिन’ को आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाया गया है और इसका निर्देशन सुनील पांडे ने किया है.आमिर खान की इस बात से साफ है कि चाहे सिनेमा कितना भी बदल जाए, लेकिन अच्छी कहानी की ताकत कभी पुरानी नहीं होती.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



