Sports

PSL 2026 की चैंपियन बनी बाबर आजम की टीम, फाइनल में पेशावर जाल्मी ने हैदराबाद किंग्समैन को 5 विकेट से हराया

होमखेलक्रिकेट

PSL 2026 की चैंपियन बनी बाबर की टीम, फाइनल में पेशावर ने हैदराबाद को हराया

Last Updated:May 04, 2026, 01:17 IST

PSL 2026 Final: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पेशावर जाल्मी ने हैदराबाद किंग्समैन को 5 विकेट से हरा दिया. फाइनल में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन का स्कोर बनाया था. इसके जवाब में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी ने 15.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाकर ट्रॉफी को अपने नाम किया.PSL 2026 की चैंपियन बनी बाबर की टीम, फाइनल में पेशावर ने हैदराबाद को हरायाZoomपेशावर जाल्मी बनी पीएसएल 2026 की चैंपियन

नई दिल्ली: एरोन हार्डी की बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन से पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पेशावर जाल्मी ने हैदराबाद किंग्समैन को 5 विकेट से हरा दिया. फाइनल मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर के खेल में 129 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में बाबर आजम की कप्तानी  वाली पेशावर जाल्मी ने 15.2 ओवर में 130 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम किया.

फाइनल में पेशावर के लिए एरोन हार्डी ने कमाल का खेल दिखाया. हार्डी ने पहले गेंदबाजी में पेशावर के लिए 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे. इसके बाद बल्लेबाजी में भी उन्होंने 39 गेंद में 56 रनों की नाबाद पारी खेलकर पेशावर जाल्मी को चैंपियन बनाया. हार्डी को उनके इस ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. लक्ष्य का पीछा करते हुए हार्डी के अलावा अब्दुल समद ने भी 34 गेंद में 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 48 रनों की धुआंधार पारी खेली. इन दोनों के अलावा पेशावर के लिए और कोई भी बल्लेबाज खास नहीं कर पाए. खुद कप्तान बाबर आजम फाइनल में गोल्डन डक हुए. हालांकि, बाबर के लिए पूरा टूर्नामेंट में शानदार रहा.

हैदराबाद की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

मार्नस लाबुशेन की कप्तानी वाली हैदराबाद किंग्स की बल्लेबाजी मैच में बहुत ही निराशाजनक रही. टीम ने लगाता अंतराल पर विकेट गंवाया, जिसके कारण वह बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई. मैच में हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा सैम अयूब ने 50 गेंद में 54 रन बनाए. सैम अयूब की ये पारी बहुत ही धीमी रही. अपनी इस अर्धशतकीय पारी में सैम ने 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए.

इसके अलावा टीम के कप्तान लाबुशेन 12 गेंद में 20 रनों का योगदान दिया. वहीं, हसन खान ने 12 और माज सदाकत ने 11 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में पेशावर की तरफ से एरोन हार्डी के अलावा नाहिद राणा ने भी जबरदस्त खेल दिखाया और 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद बासित और सुफियान मुकीम के खाते में एक-एक विकेट आया.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj