दोनों हाथ नहीं, पैरों से बनाई पूर्व CM गहलोत की पेंटिंग! बाड़मेर की लीला कंवर ने दिया अनोखा बर्थडे गिफ्ट

Last Updated:May 04, 2026, 13:18 IST
Paint Made With Feet For Ashok Gehlot: बाड़मेर के जालीपा की रहने वाली लीला कंवर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर ऐसा अनोखा तोहफा दिया है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है. दोनों हाथ नहीं होने के बावजूद लीला ने अपने पैरों से उनकी खूबसूरत पेंटिंग बनाई और वीडियो कॉल के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं है. इसे देखते पूर्व सीएम गहलोत ने उन्हें हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया है.
बाड़मेर. रेगिस्तान की सख्त जमीन पर भी हौसलों के फूल खिलते हैं और जालीपा की लीला कंवर ने इसे सच कर दिखाया है. दोनों हाथ नहीं होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी बल्कि अपने पैरों को ही हुनर का जरिया बना लिया. जब मौका आया पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन का तो लीला ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है.
साल 2013 का वो मनहूस पल जब करंट की चपेट में आकर जालीपा निवासी लीला कंवर के दोनों हाथ हमेशा के लिए चले गए. एक झटके में जिंदगी की रफ्तार थम गई, सपने बिखर गए और हर रोज के छोटे-छोटे काम भी चुनौती बन गए लेकिन लीला ने हार मानने के बजाय खुद को फिर से गढ़ने का फैसला किया. उन्होंने अपने पैरों को ही अपना सहारा बनाया. जहां लोग हाथों से लिखते हैं वहां लीला ने पैरों से कलम पकड़ना सीखा. शुरुआत में हर अक्षर बनाना एक संघर्ष था लेकिन धीरे-धीरे वही संघर्ष उनकी ताकत बन गया है.
पूर्व सीएम के जन्मदिन पर बनाई पेंटिंग, भावुक हुए गहलोतबाड़मेर के जालीपा की रहने वाली लीला कंवर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर ऐसा अनोखा तोहफा दिया है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है. दोनों हाथ नहीं होने के बावजूद लीला ने अपने पैरों से उनकी खूबसूरत पेंटिंग बनाई और वीडियो कॉल के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं है. उन्होंने अपने घर पर केक काटकर जन्मदिन की बधाई भी दी है.
पैरों से बनाई पेटिंग, केक काटकर मनाया जन्मदिनयही नहीं अपने इसी जज्बे और मेहनत से उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर पैरों से उनकी पेंटिंग बनाकर ऐसा संदेश दिया जो हर किसी को भावुक कर रहा है. लीला कंवर की कला और जज्बे को देखकर गहलोत भी भावुक हो उठे और उन्होंने लीला की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करीब 6 मिनट तक बात की और हौसला अफजाई करते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया है.
आज लीला कंवर उन हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं जो मुश्किल हालात में हार मान लेते हैं. लीला कंवर बताती है कि शरीर की कमी नहीं बल्कि हौसलों की कमी इंसान को रोकती है. अगर इरादे मजबूत हों तो रेगिस्तान की रेत में भी सपनों की हरियाली उगाई जा सकती है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Barmer,Barmer,Rajasthan



