Rajasthan

दोस्तों की दगाबाजी, दोस्त की गर्लफ्रेंड के साथ गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो, हिल उठी कोचिंग सिटी कोटा

Last Updated:May 04, 2026, 13:54 IST

Kota Gangrape Case : कोचिंग सिटी कोटा में दो दोस्तों ने अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड से गैंगरेप कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. वारदात सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आरोपियों में एक नाबालिग है. पुलिस ने उसे निरुद्ध कर लिया गया है. दूसरे रेपिस्ट और उनका सहयोग करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है. दोस्तों की दगाबाजी, दोस्त की गर्लफ्रेंड के साथ गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियोZoomकोटा पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है. दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है.

कोटा. कोचिंग सिटी कोटा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक महिला के साथ उसके ही बॉयफ्रेंड के दो दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात कर पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया. विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला किया गया. पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को निरुद्ध किया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. गैंगरेप की वारदात सामने आने के बाद कोटा पुलिस के होश उड़ गए. इस पूरे घटनाक्रम में बॉयफ्रेंड की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

पुलिस उपाधीक्षक पूनम शर्मा ने बताया कि कोटा में दिल को दहला देने वाली यह वारदात बीते 28 अप्रैल को हुई है. गैंगरेप का शिकार हुई 30 साल की पीड़िता बूंदी जिले की रहने वाली है. वह 28 अप्रैल को अपने बॉयफ्रेंड से मिलने बूंदी से कोटा पहुंची थी. उस समय उसका बॉयफ्रेंड किसी काम में व्यस्त था. इस पर उसने अपने दो दोस्तों को गर्लफ्रेंड को रूम दिखाने के लिए भेज दिया.

बोतल तोड़कर महिला की गर्दन पर हमला किया
इनमें एक दोस्त नाबालिग है जबकि दूसरा झालावाड़ के अकलेरा निवासी विनोद बताया जा रहा है. वे दोनों महिला को एक अन्य युवक के कमरे पर ले गए. वहां पहले उन्होंने शराब पी. उसके बाद आरोपियों की नीयत बिगड़ गई. उन्होंने महिला के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की. विरोध करने पर आरोपियों ने शराब की बोतल तोड़कर महिला की गर्दन पर हमला कर दिया. उसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया.

रास्ते में दोनों आरोपी लड़ पड़ेघटना के बाद आरोपी महिला को नयापुरा छोड़ने के लिए निकले. लेकिन रास्ते में उनमें आपस में झगड़ा हो गया. इस बीच महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने बीच-बचाव किया. हालात देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना पर मौके पहुंची और पीड़ित महिला को तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुंचाया. वहां उसके गले पर गंभीर चोट के चलते टांके लगाने पड़े. पीड़िता ने पुलिस को पूरे घटना की जानकारी दी. उसके बाद पुलिस एक्टिव मोड पर आ गई और आरोपी नाबालिग को निरुद्ध कर लिया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Kota,Kota,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj