Rajasthan

नागौर में युवक की मौत पर बवाल, आंधी तूफान के बीच पूरी रात शव लेकर बैठे रहे ग्रामीण, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Last Updated:May 04, 2026, 11:23 IST

Nagaur News : नागौर जिले के रियां बड़ी थाना इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद वहां तनाव फैल गया है. युवक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है. ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया है. हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. ग्रामीणों को समझाने के प्रयास किया जा रहा है लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े हैं. जानें ताजा हालात. नागौर में युवक की मौत पर बवाल, आंधी तूफान के बीच शव लेकर बैठे रहे ग्रामीणZoomग्रामीणों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रखी है.

नागौर. नागौर जिले के रियां बड़ी के देवरिया जाटान गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद बवाल मच गया है. युवक का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका हुआ मिला है. युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को वहां से उठाने से इनकार कर दिया है. ग्रामीण रविवार पूरी रात आंधी तूफान के बीच शव को लेकर मौके पर ही बैठे रहे. इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने दो दौर की वार्ता कर उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे. ग्रामीणों का आरोप है कि युवक को मारकर फंदे पर लटकाया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक वे शव को वहां से नहीं ले जाने देंगे. हालात को देखते हुए वहां भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार देवरिया जाटान में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के युवक सचिन सिंह का शव गांव के पास झाड़ियों में पेड़ पर लटका मिला. सचिन सिंह शनिवार शाम करीब 4 बजे बिना किसी को बताए घर से निकला था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रिश्तेदारों सहित आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा. इसके बाद रविवार सुबह करीब 10 बजे जसनगर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई. गुमशुदगी दर्ज करवाने के बाद परिजन और ग्रामीण युवक की तलाश में गांव के बाहरी इलाके में पंहुचे.

पेड़ पर लटका मिला सचिन का शववहां एक पेड़ पर सचिन का शव लटका हुआ मिला. शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. परिजनों ने शव को नीचे उतारने से इनकार कर दिया और एफएसएल टीम को बुलाने की मांग की. परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है. मृतक के परिजन प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि सचिन की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके.

पूरी रात ग्रामीण घटनास्थल पर डटे रहेघटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए. इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. परिजनों ने साफ कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा वे मौके से नहीं हटेंगे. बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे करके समझाइश से शव को नीचे उतरवाया. बाद में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे. लेकिन परिजनों से शव वहां से ले जाने से इनकार कर दिया. उन्होंने घटनास्थल पर ही शव को बर्फ पर रखकर धरना शुरू कर दिया. उसके बाद वहां भारी भीड़ जुट गई. उसके बाद रात को मौसम बिगड़ गया. आंधी तूफान आ गया लेकिन ग्रामीण वहीं डटे रहे.

आला अधिकारी और फोर्स पहुंचीमामले के तूल पकड़ने पर मेड़ता सिटी पुलिस उपाक्षीक रामकरण सिंह मलिंडा और जसनगर थानाधिकारी छीतरमल समेत भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा. पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों से रविवार रात को दो बार वार्ता की, लेकिन दोनों प्रयास विफल रहे. परिजनों की मुख्य मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हो. वे लूणी नदी के पास घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Nagaur,Nagaur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj