Rajasthan

अलवर का सरिस्का टाइगर रिजर्व, सामने थे मंत्री जी, तभी बाघ ने किया ऐसा, टूरिस्ट भी देखकर दंग रह गए!

Last Updated:May 04, 2026, 10:51 IST

Sariska Tiger Reserve News: इस भयंकर गर्मी में इंसान से लेकर जानवर हर कोई परेशान है. सभी कोई न कोई तरीका ढूंढ रहे अपने शरीर को ठंडा रखने की. भीषण गर्मी में सरिस्का टाइगर रिजर्व के शावक होद में डुबकी लगाकर राहत लेते दिखे. टाइग्रेस ST-19 के चार शावकों की साइटिंग से टूरिस्ट और मंत्री संजय शर्मा रोमांचित हो गए. जब ये सब हो रहा था तब वन मंत्री टाइगर रिजर्व में ही थे.

अलवर. अलवर जिले के सरिस्का टाइगर रिजर्व से बाघ-बाघिन और उनके शावकों की साइटिंग के लगातार वीडियो सामने आते रहते हैं. कभी शावक एक साथ अठखेलियां करते हुए दिखाई देते हैं, तो कभी सफारी ट्रैक पर घूमते नजर आते हैं. लेकिन अब जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से जंगली जानवर भी परेशान नजर आने लगे हैं.

भीषण गर्मी का असर अब सरिस्का टाइगर रिजर्व के शावकों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए शावक जंगल में बने होद (जलाशयों) के पानी में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं. ये नजारा गर्मी से बचने के लिए वन्यजीवों की जद्दोजहद को दर्शाता है, जिससे उनकी बदलती दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है.

टाइगर रिजर्व में थे मंत्री तभी बाघ ने किया ऐसासरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन श्योदानपुरा जंगल में टाइग्रेस ST-19 के शावक की शानदार साइटिंग हुई. जंगल सफारी के दौरान शावक जंगल से निकलकर आया और सीधे वाटर हॉल तक पहुंच गया. वहां उसने पानी में काफी देर तक डुबकी लगाकर गर्मी से राहत ली. इस दौरान वहां से वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा जंगल में पौधे लगाने जा रहे थे तो यह नजारा उनके लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ. इस दौरान सफारी ट्रैक से गुजर रहे टूरिस्ट ने भी टाइगर के शावक की साइटिंग की. पानी के होद पर काफी देर तक टाइगर के शावक की साइटिंग देख पर्यटक भी खुशी से झूम उठे.

एक साथ 5 टाइगरों, और सामने पर्यटकसरिस्का टाइगर रिजर्व में इन दोनों बाघ बाघिन और शावकों की लगातार साइटिंग हो रही है. टाइग्रेस ST-19 अपने 4 शावकों के साथ पर्यटकों को दिखाई दे चुकी है. बफर जोन में एक साथ पांच टाइगर को जंगल में देखना काफी रोमांचित भरा हुआ नजारा होता है.

सरिस्का टाइगर रिजर्व क्यों है अनोखासरिस्का टाइगर रिजर्व के अलवर शहर के आसपास के जंगल में कुल 11 बाघ, बाघिन और शावक मौजूद हैं. बफर जोन में बारा लिवारी के आस-पास ST – 19 अपने चार शावकों के साथ, ST-2302 अपने दो शावकों के साथ बाला किला व अंधेरी के आस-पास, ST-2403, ST-2404 की चूहड़सिद्ध लवकुश वाटिका की तरफ और ST-18 (नर) लिवारी सहित दूर तक जंगल में घूमता. यह सभी कुल 11 टाइगर और शावक हैं.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj