ममता के राज में बंद पड़े थे ये सारे प्रोजेक्ट, अब केंद्र की इन 7 योजनाओं से खुलेगा बंगाल की किस्मत का ताला

होमताजा खबरदेश
सत्ता में आते ही BJP का बड़ा एक्शन, बंगाल में लागू होंगे 7 सेंट्रल प्रोजेक्ट
Last Updated:May 04, 2026, 21:01 IST
एजुकेशन और फार्मिंग सेक्टर को लेकर बीजेपी ने ब्लूप्रिंट तैयार किया है. बच्चों को मॉर्डन एजुकेशन देने के लिए पीएम श्री स्कूल प्रोजेक्ट चालू होगा. टेक्नोलॉजी बेस्ड पढ़ाई से बंगाल की नई जनरेशन का फ्यूचर एकदम सिक्योर होगा.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में पहली बार जीत हासिल की है.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में केंद्र और राज्य के बीच लंबे समय से चल रही खींचतान अब खत्म होने वाली है क्योंकि सूबे की पॉलिटिक्स में एक बड़ा टर्निंग प्वॉइंट आ गया है. टीएमसी सरकार के दौरान जो बड़े सेंट्रल प्रोजेक्ट रुके हुए थे, वे अब पूरी ताकत से जमीन पर उतरेंगे. सत्ता परिवर्तन के मजबूत संकेतों के बीच बीजेपी ने अपना मास्टरस्ट्रोक चल दिया है. बीजेपी का फोकस अब सीधे तौर पर पब्लिक वेलफेयर के प्रोजेक्ट्स पर है.
पार्टी ने साफ कर दिया है कि सत्ता में आते ही 7 सबसे अहम योजनाओं को तुरंत शुरू किया जाएगा. इससे बंगाल के विकास की रफ्तार में बूम आएगा. ममता बनर्जी के राज में जिन सुविधाओं से पब्लिक दूर थी, अब वो घर-घर पहुंचेंगी. इस आक्रामक गेमप्लान से टीएमसी खेमे में दहशत फैल गई है.
आयुष्मान और आवास योजना से होगा खेलाबीजेपी सरकार बनते ही हेल्थ सेक्टर में बड़ा बदलाव करेगी. देश की सबसे बड़ी हेल्थ पॉलिसी आयुष्मान भारत योजना बंगाल में लागू होगी. इससे हर गरीब परिवार को 5 लाख तक का फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट मिलेगा. टीएमसी सरकार के कारण बंगाल की पब्लिक इस भारी सुविधा से वंचित थी. इसके अलावा पीएम आवास योजना की रफ्तार भी काफी तेज की जाएगी. गांव और शहर के हर गरीब को पक्का घर देने का टारगेट पूरा होगा. फंडिग के सारे विवाद खत्म करके प्रोजेक्ट को मजबूत दिशा दी जाएगी.
किसानों और एजुकेशन सिस्टम की पलटेगी किस्मतएजुकेशन और फार्मिंग सेक्टर को लेकर बीजेपी ने ब्लूप्रिंट तैयार किया है. बच्चों को मॉर्डन एजुकेशन देने के लिए पीएम श्री स्कूल प्रोजेक्ट चालू होगा. टेक्नोलॉजी बेस्ड पढ़ाई से बंगाल की नई जनरेशन का फ्यूचर एकदम सिक्योर होगा. प्राकृतिक आपदा से परेशान किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का कवर मिलेगा. ममता राज में बंद हुई इस पॉलिसी के दोबारा चालू होने से किसान खुश हैं. पीएम किसान योजना का फायदा भी सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में जाएगा.
मछुआरों और चाय बागान वर्कर्स का होगा फायदाबंगाल के लोकल बिजनेस और वर्कर्स के लिए भी बड़ी प्लानिंग की गई है. मछुआरा कम्युनिटी के डेवलपमेंट के लिए पीएम मत्स्य संपदा योजना लागू होगी. टीएमसी राज में कोऑर्डिनेशन की कमी से मछुआरे भारी नुकसान झेल रहे थे. विश्वकर्मा योजना से हैंडीक्राफ्ट वर्कर्स और छोटे बिजनेसमैन को बड़ी राहत मिलेगी. नॉर्थ बंगाल के चाय बागान वर्कर्स के लिए स्पेशल इंसेंटिव पॉलिसी शुरू होगी. स्मार्ट सिटी मिशन और उज्ज्वला 3.0 से पूरे बंगाल का सिस्टम बदल जाएगा.
About the AuthorRakesh Ranjan Kumar
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Kolkata,West Bengal



