Sports

IPL 2026: हार्दिक पंड्या बाहर हुए तभी खेलने को राजी हुए रोहित शर्मा? मुंबई इंडियंस में ‘महाभारत’

होमखेलक्रिकेट

पंड्या बाहर हुए तभी खेलने को राजी हुए रोहित? मुंबई इंडियंस की ‘महाभारत’

Last Updated:May 05, 2026, 11:56 IST

Mumbai Indians Rohit Sharma vs Hardik Pandya: क्या रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में नहीं खेलना चाहते? क्या हार्दिक पंड्या चार मई की रात लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जानबूझकर नहीं खेले? क्या सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या से बेहतर कप्तान हैं? फैंस, एक्सपर्ट्स के बीच सोशल मीडिया पर ऐसी कई बहस जारी है. कहानी क्या है कोई नहीं जानता!पंड्या बाहर हुए तभी खेलने को राजी हुए रोहित? मुंबई इंडियंस की 'महाभारत'Zoomक्या रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के बीच सबकुछ ठीक है?

नई दिल्ली: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. लगता है कि ड्रेसिंग रूम की लड़ाई अब खुलकर मैदान पर आ चुकी है. हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपे जाने के बाद से तो मुंबई इंडियंस मानो जीतना ही भूल गई है. चैंपियन बनना तो छोड़ो टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए भी संघर्ष कर रही है. बीती रात लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ टीम को जीत तो मिली, लेकिन अब एक्सपर्ट्स और फैंस के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकीं हैं.

84 रन बनाकर रोहित शर्मा की तूफानी वापसीदरअसल, वानखेड़े स्टेडियम में चार मई की रात मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराकर नॉकआउट में जगह बनाने की अपनी मामूली उम्मीदों को जिंदा रखा है. मगर मुंबई की इस जीत से ज्यादा चर्चा हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा की हो रही है. हार्दिक पंड्या इस मैच में नहीं खेले तो अबतक अनफिट बताए जा रहे अचानक रोहित शर्मा की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो गई. रोहित शर्मा ने 44 गेंद में छह चौरे और सात छक्के की मदद से 84 रन बनाए.

पंड्या की कप्तानी में नहीं खेलना चाहते रोहित?अब सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा अबतक जानबूझकर खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखे हुए थे और जैसे ही हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी करने आए तो हिटमैन खेलने के लिए तैयार हो गए. एक तर्क ये भी दिया जा रहा है कि रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या की कप्तानी में नहीं खेलना चाहते. वह सूर्या की लीडरशिप में खेलने के लिए ज्यादा सहज हैं.

अचानक हार्दिक पंड्या क्यों हुआ बाहर?लखनऊ जायंट्स पर छह विकेट की जीत के बाद ओपनर रियान रिकेल्टन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक के न खेलने पर बात की. रिकेल्टन ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वह कब तक वापसी करेंगे. मुझे खुद आज दोपहर पता चला कि उन्हें पीठ में ऐंठन है. मुझे चोट की गंभीरता या उसकी तीव्रता का पता नहीं है. मुझे नहीं पता कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि वह इस सप्ताह रायपुर जाने वाले हमारे मैच में फिर से टीम के साथ होंगे. इससे पहले मुंबई के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के बाद बताया था कि हार्दिक इंजर्ड हैं.

मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स ने निकोलस पूरन (21 गेंदों में 63 रन, एक चौका और आठ छक्के सहित), मिचेल मार्श (25 गेंदों में 44 रन, छह चौके और तीन छक्के सहित) और हिम्मत सिंह (31 गेंदों में 40* रन, दो चौके और दो छक्के सहित) की पारियों की बदौलत पांच विकेट खोकर 228 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने दमदार अर्धशतक जमाए. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. इस जीत से मुंबई के 10 मैच में तीन जीत से छह अंक हो गए हैं और टीम नौवें स्थान पर बनी हुई है. सुपर जाइंट्स की टीम लगातार छठी हार के बाद नौ मैच में चार अंक के साथ 10वें और आखिरी पोजिशन पर है.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj