‘मैं भगवान नहीं हूं’, हनुमान बनकर सड़क पर निकला था एक्टर, देखते ही हाथ जोड़कर पूजने लगे थे लोग

Last Updated:May 06, 2026, 04:01 IST
एक्टिंग की दुनिया के जाने माने अभिनेता विंदू दारा सिंह अपने करियर के साथ-साथ कई दिलचस्प किस्सों की वजह से भी सुर्खियों में रहे हैं. उन्हें पहचान पिता की तरह भगवान हनुमान का किरदार निभाकर ही मिली थी.
नई दिल्ली. विंदू दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई. उन्होंने अपने हर किरदार से लोगों का दिल जीता है. एक्टर ने इस किरदार से जुड़ा ही एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया था. जब शूटिंग के दौरान लोगों ने उन्हें सच में भगवान समझ लिया था.
अभिनेता विंदू दारा सिंह सिर्फ फिल्मों और टीवी शोज के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्सों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं. 6 मई 1964 को जन्मे विंदू, मशहूर पहलवान और अभिनेता दारा सिंह के बेटे हैं. (फोटो साभार: Instagram@vindusingh)
फिल्मी दुनिया से होने की वजह से उन्हें बचपन से ही आसपास फिल्मों और टीवी की दुनिया का माहौल रहा, जिससे उनका झुकाव भी एक्टिंग की तरफ बढ़ा. विंदू ने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में फिल्म करण से की थी. (फोटो साभार: Instagram@vindusingh)
Add as Preferred Source on Google
इसके बाद वह अपने पिता के निर्देशन में बनी पंजाबी फिल्म रब दिया राखा में नजर आए. धीरे-धीरे उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें पार्टनर, मुझसे शादी करोगी और हाउसफूल जैसी फिल्में शामिल हैं. हालांकि उन्हें फिल्मों में बड़े रोल कम मिले, लेकिन छोटे किरदारों में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.(फोटो साभार: Instagram@vindusingh)
टीवी इंडस्ट्री में विंदू को असली पहचान सीरियल जय वीर हनुमान से मिली, जिसमें उन्होंने भगवान हनुमान का किरदार निभाया था. इसी शो से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी काफी मशहूर है. दरअसल, शूटिंग के दौरान विंदू को लंबे समय तक भारी कॉस्ट्यूम और मेकअप में रहना पड़ता था.(फोटो साभार: Instagram@vindusingh)
एक दिन ब्रेक के दौरान वह हनुमान के गेटअप में ही बाहर चाय पीने चले गए. वहां मौजूद लोगों ने उन्हें देखकर सच में भगवान समझ लिया और हाथ जोड़कर प्रणाम करने लगे. पूजने लगे तब विंदू को हंसते हुए कहना पड़ा, ‘मैं भगवान नहीं, विंदू हूं.’ यही किस्सा आज भी उनके करियर के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है.(फोटो साभार: Instagram@vindusingh)
अगर निजी जिंदगी की बात करें तो विंदू ने पहले एक्ट्रेस फरा नाज से शादी की थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. इसके बाद उन्होंने डीना उमारोवा से शादी की, जिनसे उनकी एक बेटी है.(फोटो साभार: Instagram@vindusingh)
विंदू का नाम साल 2013 के स्पॉट फिक्सिंग विवाद में भी सामने आया था. हालांकि विवादों और मुश्किलों के बावजूद उन्होंने अपने करियर में आगे बढ़ने की कोशिश कभी नहीं छोड़ी.(फोटो साभार: Instagram@vindusingh)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



