13 साल बाद छलका अमृता राव का दर्द और प्यार, बिग बी के साथ काम करने को बताया जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल

Last Updated:August 30, 2026, 17:19 IST
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव की फिल्म ‘सत्याग्रह’ को रिलीज हुए 13 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया. अमृता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अपने अनुभव को याद किया.
ख़बरें फटाफट
भावुक हुईं अमृता राव
नई दिल्ली. फिल्म ‘सत्याग्रह’ को रिलीज हुए 13 साल पूरे होने पर अमृता राव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘सत्याग्रह’ के कुछ यादगार सीन का वीडियो मोंटाज शेयर किया. वीडियो में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्माए गए कुछ खास पल भी नजर आए.
फिल्म की 13वीं एनिवर्सरी पर अमृता ने लिखा, “आज सत्याग्रह की एनिवर्सरी है… बहुत सारी खूबसूरत यादें हैं, लेकिन सबसे खूबसूरत याद किसी और की नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन सर के साथ काम करने की है.फिल्म की कहानी भ्रष्टाचार, विरोध और संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें अमिताभ बच्चन ने रिटायर्ड टीचर द्वारका आनंद का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके बेटे की एक साजिश के तहत कराए गए हादसे में मौत हो जाती है.
प्रकाश झा ने किया था फिल्म का निर्देशन
फिल्म ‘सत्याग्रह’ का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर प्रकाश झा ने किया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन रामपाल, अमृता राव, मनोज बाजपेयी और विपिन शर्मा जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए थे. ‘सत्याग्रह’ भारत में 30 अगस्त 2013 को रिलीज हुई थी. हालांकि, यूएई में फिल्म भारत से एक दिन पहले रिलीज कर दी गई थी. फिल्म को प्रकाश झा प्रोडक्शंस और यूटीवी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया था. इसके प्रोड्यूसर्स प्रकाश झा, रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर थे.
View this post on Instagram



