Tech

क्या मोटो Razr 70 होगा बड़ा अपग्रेड या सिर्फ छोटा बदलाव? नया लुक लीक! क्या होगा इस बार खास? दिखी झलक

मोटोरोला के आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेज़र 70 को लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं. हाल ही में रेज़र 70 Ultra और Edge 70 Pro के बाद अब रेज़र 70 के नए रेंडर्स भी सामने आ गए हैं, जिससे इसके डिजाइन और कुछ खास फीचर्स का अंदाजा लग गया है.

पहली नजर में ये फोन अपने पिछले मॉडल जैसा ही दिखता है. इसमें वही क्लैमशेल फोल्डेबल डिजाइन मिलता है, जिसमें बड़ा इनर डिस्प्ले और छोटा कवर स्क्रीन दिया गया है. हालांकि इस बार कंपनी डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं कर रही, बल्कि नए कलर ऑप्शन्स पर फोकस किया गया है.

लीक के मुताबिक ये फोन स्पोर्टिंग ग्रीन, हेमाटाइट और वायलेट आइस जैसे नए कलर ऑप्शन्स में आ सकता है. कुछ वेरिएंट्स में अलग फिनिश भी देखने को मिल सकती है, जिससे फोन का लुक और फील थोड़ा अलग हो सकता है.

Photo Credit: YTECHB

कैसे होंगे फोन के सभी फीचर्सस्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेज़र 70 में लगभग 6.9 इंच का इनर डिस्प्ले और करीब 3.6 इंच का कवर स्क्रीन मिल सकता है. यह कवर स्क्रीन नोटिफिकेशन देखने, मैसेज रिप्लाई करने और छोटे काम करने के लिए काफी काम का होगा, बिना फोन खोले.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 8GB, 12GB और 16GB तक RAM के ऑप्शन मिल सकते हैं, जबकि स्टोरेज 1TB तक जा सकती है. प्रोसेसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह पिछले मॉडल से बेहतर होने की उम्मीद है.

कैमरे से क्या उम्मीद?कैमरा सेक्शन में इस बार बदलाव देखने को मिल सकता है. जहां पहले अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता था, वहीं अब 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा (3x ज़ूम) दिया जा सकता है. इसके साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है.

बैटरी की बात करें तो इसमें करीब 4,500mAh की बैटरी मिल सकती है, जो पिछले मॉडल के बराबर ही है. यानी बैटरी में कोई बड़ा अपग्रेड देखने को नहीं मिलेगा.

मोटोरोला रेज़र 70 एक बड़ा अपग्रेड नहीं बल्कि एक छोटा अपडेट लग रहा है. इसमें डिजाइन लगभग वही रखा गया है, लेकिन कैमरा और मेमोरी जैसे कुछ चीज़ों में सुधार किया गया है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj