उदयपुर में सरकारी कॉलेज एडमिशन शुरू! 15 मई तक आवेदन का मौका, छात्राओं को मिलेगा आरक्षण और बोनस अंक

Last Updated:May 07, 2026, 08:30 IST
Udaipur College Admission 2026: उदयपुर में सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्र-छात्राएं 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस बार एडमिशन प्रक्रिया में छात्राओं को विशेष लाभ दिया जा रहा है, जिसमें आरक्षण के साथ-साथ बोनस अंक भी शामिल हैं. इससे लड़कियों को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा. शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं कि वे समय पर प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से पूरा करें. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द आवेदन करें.
ख़बरें फटाफट

उदयपुर में सरकारी कॉलेज एडमिशन शुरू
उदयपुर: सरकारी कॉलेजों में ग्रेजुएशन (यूजी) प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. छात्र-छात्राएं 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस बार एडमिशन प्रक्रिया को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ थोड़ा भ्रम भी है, क्योंकि अलग-अलग बोर्ड के रिजल्ट की स्थिति अलग है.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) का 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, ऐसे में आरबीएसई के छात्र तुरंत आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि जिन छात्रों के पास अभी ऑरिजनल मार्कशीट नहीं पहुंची है, वे इंटरनेट से डाउनलोड की गई मार्कशीट या डिजिलॉकर की कॉपी से भी फॉर्म भर सकते हैं. वहीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के छात्रों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि उनका रिजल्ट आना बाकी है.हालांकि हर साल की तरह इस बार भी संभावना है कि आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है, ताकि सभी छात्रों को मौका मिल सके.
एडमिशन में फायदा मिलेगाइस बार की नई प्रवेश नीति में छात्राओं और विशेष वर्ग के छात्रों को बड़ी राहत दी गई है. सह-शिक्षा (को-एड) कॉलेजों में छात्राओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें क्षैतिज रूप से आरक्षित की गई हैं. इसके अलावा, आत्मरक्षा में ब्लैक बेल्ट प्राप्त छात्राओं को मेरिट में 5 प्रतिशत बोनस अंक भी दिए जाएंगे, जिससे उन्हें एडमिशन में फायदा मिलेगा.
न्यूनतम पासिंग मार्क्स होने पर प्रवेश मिल सकेगाविशेष श्रेणी के छात्रों के लिए भी नियम आसान किए गए हैं. मूक-बधिर और दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को उनकी पसंद के कॉलेज और संकाय में सीधे प्रवेश दिया जाएगा. वहीं ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों को न्यूनतम पासिंग मार्क्स होने पर प्रवेश मिल सकेगा. इसके साथ ही दो साल के गैप की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है, जिससे ऐसे छात्रों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश पढ़ाई बीच में छोड़ चुके थे.
कॉलेजों में पढ़ाई 1 जुलाई से शुरूएडमिशन शेड्यूल की बात करें तो आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई है. इसके बाद 19 मई तक दस्तावेजों का ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगा। पहली कट-ऑफ 20 मई को जारी की जाएगी. चयनित छात्रों को 25 मई तक फीस जमा करनी होगी, जबकि फाइनल एडमिशन लिस्ट 27 मई को जारी होगी. कॉलेजों में पढ़ाई 1 जुलाई से शुरू होने की संभावना है.
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गईआवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. छात्रों को अपने जरूरी दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र और मार्कशीट की सेल्फ अटेस्टेड स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। विभाग ने इस बार एक और राहत दी है. अगर किसी छात्र का नाम पहली लिस्ट में आ जाता है, लेकिन वह फीस जमा नहीं कर पाता, तो सीट खाली रहने पर उसे दोबारा मौका दिया जाएगा. इस बार की प्रवेश प्रक्रिया को छात्रों के लिए ज्यादा सरल और सुविधाजनक बनाने की कोशिश की गई है, ताकि हर पात्र विद्यार्थी को उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Udaipur,Rajasthan



