Sports

ईशान किशन ने पंजाब किंग्स की घटिया फील्डिंग का उड़ाया मजाक, 3 शब्दों के इंस्टाग्राम पोस्ट में कर दी बेइज्जती

होमखेलक्रिकेट

ईशान किशन ने 3 शब्दों के इंस्टाग्राम पोस्ट में की पंजाब किंग्स की बेइज्जती!

Last Updated:May 07, 2026, 09:34 IST

IPL 2026 Ishan Kishan: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, मैच में उनको अहम मौके पर जीवनदान भी मिला. इस मैच के बाद ईशान किशन ने सोशल मीडिया पर एक एक इंस्टाग्राम पोस्ट कर पंजाब किंग्स की घटिया फील्डिंग का मजाक उड़ाया है.ईशान किशन ने 3 शब्दों के इंस्टाग्राम पोस्ट में की पंजाब किंग्स की बेइज्जती!Zoomसनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स की टीम अपने लय से भटक गई है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब को 6 जीत के बाद लगातार तीसरी का सामना करना पड़ा है. टीम को ये तीसरी हार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली. इस मैच में सनराइजर्स ने पंजाब को 33 रन से हराया. मुकाबले में सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को 236 रनों का लक्ष्य दिया था.

बल्लेबाजी में सनराइजर्स के लिए ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. इन दोनों ही बल्लेबाजों को उनकी पारी में पंजाब के फील्डरों ने कैच छोड़कर जीवनदान भी दिया. ऐसे में मैच के बाद ईशान किशन ने पंजाब किंग्स की घटिया फील्डिंग की खिल्ली उड़ाई. पंजाब के फिल्डरों ने ईशान को तीन बार मौका दिया. इसमें दो कैच छोड़े और एक स्टंपिंग मिस की गई. सिर्फ ईशान ही नहीं, हेनरिक क्लासेन का भी एक कैच छूटा था.

ईशान-क्लासेन ने लगाई हाफ सेंचुरी

पंजाब के फील्डरों के द्वारा दिए मौके का फायदा उठाते हुए ईशान और क्लासेन ने दोनों ने सनराइजर्स के लिए अर्धशतक लगाया. अर्धशतक पूरा करने से पहले मैच में ईशान किशन को पहली बार 9 रन पर कूपर कॉनॉली ने कैच छोड़कर जीवनदान दिया था. इसके बाद फिर 18 रन पर लॉकी फर्ग्यूसन ने मौका गंवाया, और 20 रन पर प्रभसिमरन सिंह ने स्टंपिंग मिस की. इस तरह बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आखिर में 32 गेंदों में 55 रन बनाए.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj