Entertainment

ममता बनर्जी के हारते ही बदली हवा, बंगाल में ‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज को तैयार, विवेक अग्निहोत्री ने निकाली भड़ास

Last Updated:May 07, 2026, 16:59 IST

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 8 मई को पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. पिछले साल सितंबर में रिलीज होने के बावजूद फिल्म को पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दबाव के कारण नहीं दिखाया जा सका था. विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि उन्हें राज्य में बैन किया गया, उन पर हमले हुए और कई एफआईआर दर्ज की गईं. अब पश्चिम बंगाल में बदले राजनीतिक माहौल के बीच फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हुआ है. डिस्ट्रिब्यूटर इसे पूरे बंगाल में दिखाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि दर्शक इस चर्चित फिल्म को देख सकें.

ख़बरें फटाफट

ममता बनर्जी के हारते ही बदली हवा, बंगाल में 'द बंगाल फाइल्स' रिलीज को तैयारZoom‘द बंगाल फाइल्स’ काफी विवादों में रही थी.

नई दिल्ली: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ आखिरकार कोलकाता के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म 8 मई को पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी. फिल्म पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई, मगर पश्चिम बंगाल में बैन के चलते इसे वहां दिखाया नहीं गया. विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया था कि उनकी फिल्म को राज्य में जानबूझकर रोका गया और उन्हें बंगाल आने से भी मना कर दिया गया. निर्देशक का कहना था कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को रोका गया, उन पर कई एफआईआर दर्ज की गईं. उन्हें राज्यपाल से अवॉर्ड लेने तक नहीं जाने दिया गया. अब जबकि बीजेपी की हालिया चुनावी जीत के बाद राज्य का माहौल बदला है, फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हुआ है और इसे लेकर सिनेमा मालिकों और दर्शकों में काफी रोमांच देखा जा रहा है.

फिल्म की रिलीज को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए लिखा कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी. उनका दावा है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तरह ‘द बंगाल फाइल्स’ को भी राज्य में ‘कैंसिल’ करने की कोशिश की गई थी, लेकिन चुनाव के दौरान उन्होंने किसी तरह इस फिल्म को लोगों तक पहुंचाया. अब डिस्ट्रिब्यूटर और सिनेमाहॉल के मालिक मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि इसे सिर्फ कोलकाता ही नहीं, बल्कि पूरे बंगाल में रिलीज किया जा सके. गौरतलब है कि फिल्म में 1946 के ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ की घटनाओं को दिखाया गया है. 204 मिनट की कहानी दिल को झकझोर देती है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है. फिल्म को इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने और प्रोपेगेंडा के आरोप लगे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी.

विवेक अग्निहोत्री ने सुनाई आपबीतीपश्चिम बंगाल की राजनीति में आए बड़े बदलाव ने फिल्म की रिलीज को एक नई दिशा दी है. विवेक अग्निहोत्री ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखकर इसे बदलाव का संकेत बताया. उन्होंने याद किया कि कैसे ममता बनर्जी ने उन पर पाबंदियां लगाई थीं और उन्हें बंगाल में एंट्री करने तक से रोकने की बात कही गई थी. विवेक अग्निहोत्री ने उन पर हुए हमलों और कानूनी अड़चनों का जिक्र करते हुए कहा कि सच को दबाने की कोशिशें सफल नहीं हुईं. अब ‘द बंगाल फाइल्स’ का स्क्रीन पर आना सिर्फ एक फिल्म की रिलीज नहीं है, बल्कि इसे अभिव्यक्ति की आजादी की जीत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे बंगाल के सिनेमा प्रेमी काफी समय से फिल्म देखने के लिए रोमांचित थे.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj