Entertainment

एक ही नाम वाले 3 गाने, कुमार सानू ने गाए इनमें से 2, पहला वाला फ्लॉप, सोनाक्षी-करीना-करिश्मा पर फिल्माए गए थे

Last Updated:August 13, 2026, 17:34 IST

छम्मक छल्लो’ नाम पर बने तीन अलग-अलग गाने, जिनमें सनी देओल, शाहरुख खान और सोनाक्षी सिन्हा नजर आए. एक हसीना की साड़ी का ट्रेंड चल पड़ा था तो एक गाना फ्लॉप रहा. चलिए तीनों के बारे में और इनकी फिल्मों के बारे में बताते हैं.

हिंदी सिनेमा में एक ही नाम वाली फिल्मों और किरदारों के बारे में तो आपने सुना होगा. मगर ऐसे कुछ गाने भी हैं, जिनके बोल और नाम एक जैसे हैं. ऐसे गीतों को अलग-अलग फिल्मों और अलग-अलग अंदाज में पेश किया गया है. चलिए आपका आज ऐसे ही 3 गानों से मिलवाते हैं, जिसे बदलते दौर के साथ नए-नए अंदाज में पेश किया गया.

‘छम्मक छल्लो’ भी ऐसा ही एक नाम है, जिस पर तीन अलग-अलग गाने बने और तीनों का अंदाज एक-दूसरे से काफी अलग रहा. एक सनी देओल, एक शाहरुख खान और एक में सोनाक्षी सिन्हा नजर आए. चलिए तीनों गानों से आपको मिलवाते हैं.

सबसे पहले ‘छम्मक छल्लो’ गाने की धूम सनी देओल और करिश्मा कपूर की फिल्म में देखने को मिली. ये एक रोमांटिक एक्शन फिल्म थी जिसे सुनील दर्शन ने बनाया था. ये फिल्म 20 दिसंबर 1996 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जोकि सेमी हिट रही थी.

Add as Preferred Source on Google

अजय फिल्म में एक गाना था जिसका नाम था ‘छम्मक छल्लो जरा धीरे चलो’. इस ‘छम्मक छल्लो’ में करिश्मा और सनी देओल नजर आए थे. ये एक फन सॉन्ग था. जिसे आनंद-मिलिंद की जोड़ी ने बनाया था. गाने को कुमार सानू ने गाया था. हालांकि ये गाना इतना पॉपुलर नहीं हो सका, और ज्यादा लोगों के दिलों तक नहीं पहुंच पाया.

साल 2011 में आई शाहरुख खान करीना कपूर की रा.वन का ‘छम्मक छल्लो’ तो घर घर तक पहुंचा और लोगों ने खूब पसंद भी किया. पहले बात करते हैं शाहरुख की फिल्म की, जिसे अनुभव सिन्हा ने बनाया था. ये एक सुपरहीरो फिल्म थी जिसमें करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, रजनीकांत भी नजर आए. हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी.

लेकिन रा.वन का गाना ‘छम्मक छल्लो’ हर किसी को पसंद आया था. ये एक फ्यूजन सॉन्ग था जिसे इंटरनेशनल हस्ती अकोन के साथ विशाल ददलानी ने गाया था. गाने में करीना कपूर के कॉस्ट्यूम को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था और ये साड़ी भी खूब छाई थी. विशाल शेखर की जोड़ी ने ही इसमें म्यूजिक दिया था.

अब आते हैं साल 2012 की हिट फिल्म राउड़ी राठौड़ पर. जिसमें भी नए अंदाज में ‘छम्मक छल्लो’ सुनने को मिला था. पहले बात करते हैं प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म की. जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार ने काम किया था. बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर कहलाई फिल्म को संजय लीला भंसाली और रोनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया था.

इस फिल्म के गाने में भी सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी पहने ‘छम्मक छल्लो छैल छबीली’ गाने पर जोरदार थिरकती नजर आती हैं. अक्षय कुमार भी उनके साथ नजर आते हैं. इस ‘छम्मक छल्लो’ गाने को श्रेया घोषाल ने गाया था तो कुमार सानू ने उनका साथ दिया था. इस तरह ‘छम्मक छल्लो’ के तीन में से दो गाने कुमार सानू ने गाए. ये गाना भी सुपरहिट रहा था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 13, 2026, 17:34 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj