Health

ऊपर से सख्त दिखने वाला ये फल गर्मियों में पेट को दे ठंडक, त्वचा के लिए वरदान, जानें इस फ्रूट की अन्य खूबियां

Last Updated:May 07, 2026, 23:41 IST

Wood apple health benefits in summer: अगर आपको गैस, अपच या पेट दर्द जैसी समस्याएं अक्सर परेशान करती हैं, तो बेल का सेवन लाभकारी हो सकता है. खासतौर पर गर्मियों में बेल का शरबत पेट को ठंडक पहुंचाता है. जानिए किस तरह से बेल सेहत के लिए है फायदेमंद और गर्मियों में इसे क्यों खाना चाहिए.ऊपर से सख्त दिखने वाला ये फल गर्मियों में पेट को दे ठंडक, त्वचा के लिए वरदान Zoomगर्मियों में बेल के सेवन के फायदे.

पुराने समय से बेल यानी बिल्व को घरेलू उपचार का अहम हिस्सा माना जाता रहा है. दादी-नानी के नुस्खों में इसका इस्तेमाल आम था और आज भी यह कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है. आधुनिक लाइफस्टाइल में जहां लोग पाचन, त्वचा और ऊर्जा से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में गर्मियों का सुपर फल बेल इन सभी समस्याओं से बचे रहने के लिए एक नेचुरल विकल्प साबित हो सकता है. पेट और त्वचा के लिए रामबाण है बेल. जानिए इसके अन्य क्या फायदे होते हैं शरीर पर…

बेल के सेवन के फायदे (Bael fruit benefits)

पाचन तंत्र रखे दुरुस्त

अगर आपको गैस, अपच या पेट दर्द जैसी समस्याएं अक्सर परेशान करती हैं, तो बेल का सेवन लाभकारी हो सकता है. खासतौर पर गर्मियों में बेल का शरबत पेट को ठंडक पहुंचाता है और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. कब्ज की समस्या में भी इसे उपयोगी माना जाता है.

वात और कफ करे संतुलित

आयुर्वेद में बेल को ऐसा फल माना गया है जो शरीर में बढ़े हुए वात और कफ दोष को नियंत्रित करने में मदद करता है. इन दोषों के असंतुलन से शरीर में भारीपन, सुस्ती और सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. बेल शरीर को हल्का और संतुलित बनाए रखने में सहायक माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

शुगर और मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद

आजकल डायबिटीज और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. बेल का नियमित सेवन शरीर के शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकता है. साथ ही यह मेटाबॉलिक एक्टिविटी को बेहतर बनाकर शरीर में ऊर्जा के सही उपयोग में सहायक होता है, जिससे थकान कम महसूस होती है.

त्वचा को दे ठंडक और पोषण

स्किन केयर में भी बेल काफी उपयोगी माना जाता है. हल्की जलन, इंफ्लेमेशन या रैशेज की समस्या होने पर बेल का गूदा या रस आराम पहुंचा सकता है. यह त्वचा को ठंडक देने के साथ अंदर से पोषण भी देता है, जिससे स्किन हेल्दी और साफ नजर आती है.

इम्यूनिटी करे बूस्ट

खांसी-जुकाम जैसी मौसमी समस्याओं में भी बेल लाभकारी माना जाता है. इसका सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे मौसम बदलने पर होने वाली बीमारियों से बचाव आसान हो सकता है.

About the AuthorAnshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj