Rajasthan

राजस्थान के कई शहरों से पूर्वी यूपी के लिए ये है स्पेशल ट्रेन 21 से, यहां जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्‍ली. रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती भीड़ को देखते हुए राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए स्‍पेशल ट्रेन शुरू की है. ट्रेन नंबर 04829/04830 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 21 मई से 10 जुलाई 2026 तक कुल 8 फेरों के लिए चलाई जाएगी. रेलवे का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो ट्रेनों की संख्‍या और बढ़ाई जा सकती है, जिससे यात्रियों के किसी तरह की परेशानी न हो.

रेल मंत्रालय के अनुसार 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर गुरुवार को जोधपुर से शाम 4.15 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, डीडवाना, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, लोहारू, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ होते हुए अगले दिन रात 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

यहां पर रुकेगी ट्रेन

सफर के दौरान ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन, अयोध्या कैंट, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी रुकेगी. इससे राजस्थान से पूर्वांचल आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

ये है शेड्यूल

वापसी में 04830 गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार को 22 मई से 10 जुलाई तक रात 11.25 बजे गोरखपुर से चलेगी. यह ट्रेन अगले दिन दिल्ली, रेवाड़ी, चूरू और रतनगढ़ होते हुए तीसरे दिन सुबह 3 बजे जोधपुर पहुंचेगी.

20 कोच लगाए जाएंगे

रेलवे के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे. इनमें एसी सेकेंड क्‍लास के 2, एसी थर्ड के 4, स्लीपर के 8, सामान्य सेकेंड श्रेणी के 4 और एसएलआर/डी के 2 कोच शामिल होंगे.

कंफर्म सीट की संभावना अधिक

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में दिल्ली, राजस्थान और पूर्वी यूपी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इससे यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में भी मदद मिलेगी और लंबी वेटिंग की समस्या कुछ हद तक कम होगी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj