सिर्फ 1.45 मिनट में जानिए, कैसी है कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’? – हिंदी

Movie Review Video: सिर्फ 1.45 मिनट में जानिए, कैसी है कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’?
नई दिल्ली. कपिल शर्मा ने आखिरकार साबित कर दिया है कि वह सिर्फ छोटे पर्दे के ही किंग नहीं हैं, बल्कि बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग स्किल्स को पहचान दिलाना भी जानते हैं. ‘ज्विगाटो’ जैसी सीरियस फिल्म के बाद, कपिल ने अपनी नई फिल्म ‘दादी की शादी’ में एक अनोखा बैलेंस बनाया है. इस बार, सिर्फ खुद पर फोकस करने के बजाय उन्होंने कहानी और किरदारों के बीच फोकस को खूबसूरती से बांटा है. अगर आपको फिल्म ‘बागबान’ याद है, तो सलमान खान का किरदार कहानी का सेंटर न होने के बावजूद, फिल्म की जान था. कपिल ने यहां भी वही ‘सलमान खान फॉर्मूला’ अपनाया है. वह नैरेटर हैं, लेकिन वह पूरी फिल्म को अपने आसपास घूमने नहीं देते. यही वजह है कि यह फिल्म ‘वन-मैन शो’ के बजाय ‘कम्प्लीट फैमिली पैकेज’ बन जाती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।




