उदयपुर के बाद अब अजमेर भी कहलाएगा ‘झीलों की नगरी’, जानें क्या डवलपमेंट होने वाला है?

Last Updated:May 08, 2026, 14:49 IST
Ajmer News : राजस्थान का उदयपुर शहर दुनियाभर में लेक सिटी के नाम से फेमस है. लेकिन अब जल्द ही राजस्थान के दूसरे अहम शहर अजमेर को भी यह खिताब मिलने वाला है. इसकी वजह है अजमेर की तीसरी बड़ी चौरसियावास झील. इसको डवलप करने का रोडमैप तैयार कर लिया गया है. इसमें पांच करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यकरण और अन्य कार्य कराए जाएंगे. अजमेर में आनासागर और वरुण सागर झील पहले से ख्याति प्राप्त है. 
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अधिकारियों के साथ चर्चा कर इसका खाका खींचा है.
अजमेर. ख्वाजा की नगरी अजमेर शहर भी अब जल्दी ही झीलों की नगरी के रूप में पहचाना जाएगा. राजस्थान में उदयपुर के बाद अजमेर को भी झीलों की नगरी के रूप में प्रसिद्धि दिलाने की कवायद तेज हो गई है. इस दिशा में अब एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है. अजमेर शहर की तीसरी बड़ी झील चौरसियावास के समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया गया है. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को चौरसियावास क्षेत्र का निरीक्षण कर विकास कार्यों की रूपरेखा पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की.
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि आनासागर और वरूण सागर के बाद अब चौरसियावास का भी संपूर्ण कायाकल्प किया जाएगा. यहां लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से सौन्दर्यीकरण, आकर्षक लाइटिंग और पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा. इससे यह क्षेत्र शहरवासियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा. झील की चारदीवारी को सुरक्षित एवं व्यवस्थित किया जाएगा. इसके आसपास के अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही भी जल्द की जाएगी.
आनासागर, वरूण सागर के बाद घूमने के लिए मिलेगा नया विकल्पइसके साथ ही झील के भराव क्षेत्र के चारों तरफ स्पष्ट सीमा निर्धारित कर संरक्षित क्षेत्र विकसित किया जाएगा ताकि भविष्य में जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके. देवनानी ने कहा कि इसको इस तरह से विकसित किया जाएगा कि शहर और बाहर से आने वाले लोगों को आनासागर, वरूण सागर के बाद घूमने के लिए एक और विकल्प मिल सके. झील की मिट्टी निकाल कर गहरा किया जाए ताकि बोटिंग का विकल्प विकसित हो सके.
डेकोरेटिव लाइट, जेट फाउंटेन और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएगी
इसके अलावा गार्डन, लाइटिंग और वॉक वे के साथ ही छोटा कैफेटेरिया भी प्रस्तावित किया जा रहा है. यहां पानी के भराव और निकास के लिए आवक-जावक के रास्ते भी विकसित किए जाएं. डेकोरेटिव लाइट, जेट फाउंटेन और अन्य सुविधाएं भी विकसित होंगी. इसके डवलप होने से शहर में एक और बेहतरीन पर्यटन केन्द्र बन गया जाएगा। चौररसियावास अजमेर से सटा हुआ है। यह माकड़वाली रोड पर स्थित है.
माकड़वालीAbout the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Ajmer,Rajasthan



