Rajasthan

Tips and Tricks: खरबूजे के छिलकों को न समझें बेकार, ऐसे चमकाएं सिंक, शीशे और घर की टाइल्स, जानें तरीका

Last Updated:May 08, 2026, 11:47 IST

Melon Peel Cleaning Tips: गर्मी में खाया जाने वाला खरबूजा सिर्फ स्वाद और ठंडक ही नहीं देता, बल्कि उसके छिलके घर की सफाई में भी बेहद काम आते हैं. खरबूजे के छिलकों से सिंक, बेसिन, कांच और टाइल्स की सफाई आसानी से की जा सकती है. छिलकों का रस चिकनाई और जिद्दी दाग हटाने में मदद करता है. खास बात यह है कि इसमें किसी केमिकल की जरूरत नहीं पड़ती. घरेलू महिलाओं के बीच यह देसी जुगाड़ तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि इससे सफाई आसान होने के साथ पैसों की भी बचत होती है.

गर्मी का मौसम आते ही बाजार में रसीले और मीठे खरबूजे की भरमार दिखाई देने लगती है. स्वाद और ठंडक से भरपूर यह फल शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और लू से बचाने में भी कारगर माना जाता है. ज्यादातर लोग खरबूजा खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं या पशुओं को खिला देते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यही छिलके घर की सफाई में बेहद काम आ सकते हैं. घरेलू नुस्खों में खरबूजे के छिलकों का उपयोग अब एक स्मार्ट और सस्ता जुगाड़ बनता जा रहा है.

घर के सिंक और बेसिन की सफाई के लिए खरबूजे का छिलका बेहद असरदार माना जा रहा है. खरबूजा खाने के बाद उसके छिलके को सीधे सिंक या बेसिन की सतह पर अच्छी तरह रगड़ें. इसके बाद करीब 10 से 30 मिनट तक उसे ऐसे ही छोड़ दें और पानी न डालें. जब छिलके का रस सूख जाए तो हल्के ब्रश से सफाई करें. ऐसा करने से जमा गंदगी, चिकनाई और चिपचिपापन आसानी से हट जाता है. बिना किसी महंगे क्लीनर के सिंक पहले जैसी चमकने लगती है.

कांच और शीशों की सफाई के लिए भी खरबूजे के छिलकों का उबला पानी काफी उपयोगी माना जा रहा है. अक्सर घर के शीशों और ग्लास के बर्तनों पर धब्बे और धूल जम जाती है, जिन्हें हटाने में काफी मेहनत लगती है. ऐसे में छिलकों से तैयार हल्के गर्म पानी में ग्लास की चीजों को कुछ देर भिगोकर रखने से उनकी चमक वापस आ जाती है. यह तरीका पूरी तरह प्राकृतिक है और इससे कांच को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचता.

Add as Preferred Source on Google

खरबूजे के छिलकों में मौजूद प्राकृतिक रस और हल्की चिपचिपाहट सफाई में काफी मददगार साबित होती है. खास बात यह है कि इससे किसी तरह के केमिकल की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे घर की सफाई भी हो जाती है और स्वास्थ्य पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ता. आजकल लोग महंगे क्लीनर और डिटर्जेंट पर हजारों रुपये खर्च करते हैं, जबकि रसोई से निकलने वाला यह साधारण छिलका कई काम आसान कर सकता है. यही कारण है कि देसी घरेलू टिप्स में इसका इस्तेमाल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

गृहिणी ममता देवी ने बताया कि अगर घर की टाइल्स पर जिद्दी दाग पड़ गए हैं और बार-बार साफ करने के बाद भी वे नहीं हट रहे, तो खरबूजे के छिलके इसमें भी मदद कर सकते हैं. इसके लिए छिलकों को पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें. जब पानी तैयार हो जाए तो उसे दाग वाली जगह पर डालें और कुछ मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें. यह तरीका टाइल्स पर जमी पुरानी गंदगी को ढीला करने में मदद करता है और फर्श को साफ व चमकदार बना देता है.

घरेलू महिलाओं और सफाई पसंद लोगों के लिए यह देसी जुगाड़ काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे न केवल घर की सफाई आसान होती है, बल्कि किचन वेस्ट का सही उपयोग भी हो जाता है. साथ ही केमिकल वाले क्लीनर पर खर्च होने वाले पैसे की भी बचत होती है. छोटे-छोटे घरेलू उपाय कभी-कभी बड़े काम कर जाते हैं और खरबूजे के छिलकों का यह उपयोग भी उन्हीं में से एक माना जा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj