Rajasthan

वसुंधरा राजे की देव-दर्शन यात्रा, अब भीमसागर मऊ महल में करेंगी लोक देवता की पूजा अर्चना, जानें क्यों है चर्चा

Last Updated:May 08, 2026, 16:20 IST

Vasundhara Raje News : सीएम वसुंधरा राजे एक बार फिर से चर्चा में है. वजह है राजे के बेटे झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह की सांसद जनसंवाद पदयात्रा. इस पदयात्रा के चार चरण हो चुके हैं. पांचवा चरण 11 मई से शुरु होने जा रहा है. इस पदयात्रा के पिछले चारों चरणों की शुरुआत राजे ने खुद देव दर्शन करके करवाई है. पांचवें चरण की शुरुआत भी राजे ही देव दर्शन करके करवाएंगी. इस चरण से पहले राजे खानपुर के मऊ महल स्थित लोकदेवता खिंची दरबार में पूजा अर्चना करेंगी. वसुंधरा राजे अब भीमसागर मऊ महल में करेंगी पूजा अर्चना, जानें क्यों है चर्चा?Zoomराजे ने बीते दिनों कामखेड़ा बालाजी धाम मंदिर में दर्शन कर सांसद दुष्यंत सिंह की पदयात्रा के चौथे चरण की यात्रा का शुभारंभ कराया था.

जयपुर. राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे तीन दिन बाद झालवाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद पदयात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत करवाएंगी. इस मौके पर राजे पहले भीमसागर मऊ महल में पूजा अर्चना करेंगी. वहां से वे झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना करेंगी. दुष्यंत सिंह वसुंधरा राजे के बेटे हैं. सिंह की इस पदयात्रा के लिए राजे पग-पग पर उनके साथ खड़ी हैं. पदयात्रा के पहले चार चरणों की भी राजे ने ही देव दर्शन और पूजा पाठ करके शुरुआत करवाई थी. दावा किया जा रहा है कि सिंह इस पदयात्रा के जरिये क्षेत्र की जनता से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याओं के बारे में जान रहे हैं. लेकिन उनकी यह पदयात्रा सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुई है. राजनीति के जानकार इसके कई मायने निकाल रहे हैं.

इस यात्रा के पहले चरण की शुरुआत लोकसभा क्षेत्र के डग विधानसभा सीट से हुई थी. इसकी शुरुआत राजे की ओर से उन्हेल के नागेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर में पूजा अर्चना करके करवाई गई थी. राजे ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया था. उसके बाद दूसरे चरण की पदयात्रा झालरापाटन के निष्कलंक महादेव मंदिर में देव दर्शन करके की गई थी. तीसरे की चरण शुभारंभ खानपुर विधानसभा क्षेत्र में काली तलाई हनुमान मंदिर में पूजा पाठ करके की गई थी. चौथा चरण मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र के कामाखेड़ा हनुमान मंदिर में देव दर्शन और पूजा पाठ से शुरू हुआ था. अब 11 मई से इस पदयात्रा की शुरुआत खानपुर के मऊ महल स्थित लोकदेवता खिंची दरबार की पूजा अर्चना कर की जाएगी.

राजे ने अपनी सीट की जिम्मेदारी अपने बेटे दुष्यंत सिंह को सौंपी थी
राजे खुद झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र से 1989 से लेकर 2003 तक लगातार पांच बार सांसद रह चुकी हैं. 2003 में राजे ने केन्द्र की राजनीति छोड़कर राज्य की राजनीति में कदम रखा था. इसके लिए उन्होंने झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट को चुना. वहां से पहली बार विधायक बनने के बाद राजे ने बतौर मुख्यमंत्री राजस्थान की कमान संभाली थी. सीएम बनने के बाद राजे ने इस सीट की जिम्मेदारी अपने बेटे दुष्यंत सिंह को सौंपी थी. उसके बाद से सिंह लगातार पांचवीं बार यहां से सांसद चुने गए हैं. साढ़े तीन दशक से इस सीट का प्रतिनिधित्व राजे और उनके बेटे दुष्यंत कर रहे हैं. वहीं राजे तब से लगातार झालरापाटन में विधायक चुनी जा रही हैं.

अंता उपचुनाव की हार बड़ा झटका थी
झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र में दोनों जिलों के आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं. करीब साढ़े तीन दशक से इस इलाके में राजे का जबर्दस्त दबदबा बना हुआ है. लेकिन पिछले साल बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजे और बीजेपी को बड़ा झटका लगा था. इस उपचुनाव में यह सीट बीजेपी के हाथ से निकल गई थी. 2023 के विधानसभा चुनाव में यह सीट बीजेपी के पास थी. लेकिन वहां के विधायक कंवरलाल मीणा को करीब 25 साल पुराने मामले में सजा हो जाने के कारण उनकी विधायक चली गई थी. इसके कारण अंता में उपचुनाव हुआ. इस उपचुनाव में बीजेपी की हार खुद राजे और पार्टी के लिए बड़ा धक्का थी. इसके पीछे बड़ी वजह यह भी थी की उपचुनाव की पूरी बागडोर राजे और दुष्यंत के हाथ में ही थी.

कहीं मतदाता राजे परिवार से दूर तो नहीं हो रहा है?उसके बाद झालावाड़-बारां के सांसद दुष्यंत सिंह ने सांसद जनसंवाद पदयात्रा की शुरुआत की. राजनीति के जानकारों की मानें तो यह पदयात्रा मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए निकाली जा रही है कि क्या कहीं मतदाता राजे परिवार से दूर तो नहीं हो रहा है? पदयात्रा भले ही दुष्यंत सिंह निकाल रहे हैं लेकिन राजे उनके साथ हर समय खड़ी नजर आती हैं. राजे बेहद धार्मिक प्रवृत्ति की महिला हैं. वे अपना कोई भी काम शुरू करने से पहले देवदर्शन जरुर करती हैं. यही कारण कि दुष्यंत की इस पदयात्रा के चारों चरणों की शुरुआत राजे ने देश दर्शन करके करवाई है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj