Entertainment

कौन है ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ की बहू? पहले पति से नेशनल टीवी पर किया था निकाह, 1 साल भी नहीं टिका रिश्ता

Last Updated:May 09, 2026, 12:34 IST

रामानंद सागर की ‘रामायण’ को ऑफ एयर हुए 39 साल से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन इसका क्रेज आज भी बरकरार है. कोरोना काल के दौरान इन शोज को दोबारा टेलीकास्ट किया गया जिससे इसकी लोकप्रियता में चार चांद लग गए. हम आपको ‘रामायण’ के राम और सीता के रियल लाइफ जीवनसाथी से मिलवा चुके हैं. आज शो में ‘लक्ष्मण’ के रोल में नजर आए सुनील लहरी की बहू से मिलवाते हैं जिन्होंने प्यार की खातिर मजहब और समाज की सारी बंदिशों को ताक पर रख दिया.

नई दिल्ली. लक्ष्मण के किरदार में नजर आए सुनील लहरी को रामायण से घर-घर में पहचान मिली थी. एक्टर का बेटा कृष पाठक भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. कृष ने 4 साल बड़ी एक्ट्रेस सारा खान से शादी की है. दोनों ने दोनों के मजहब को ध्यान में रखते हुए हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

सारा खान की ये दूसरी शादी है. बिग बॉस 4 के घर में सारा खान ने अभिनेता अली मर्चेंट से निकाह किया था. रियालिटी शो के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं और वो करीब आए थे. कपल का प्यार परवान चढ़ ही रहा था कि उन्होंने नेशनल टीवी पर निकाह करने का फैसला कर सभी को हैरान कर दिया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

सारा खान और अली मर्चेंट ने टीवी पर निकाह किया था. ऐसा बिग बॉस के इतिहास में पहली बार हुआ था कि कोई कपल शो में घर के अंदर निकाह कर रहा था. हालांकि उनका ये रिश्ता एक साल भी नहीं टिक पाया. शो खत्म होते ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

Add as Preferred Source on Google

कई लोगों का मानना था कि सारा खान और अली मर्चेंट का निकाह सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था. दोनों ने शो में अपनी जगह मजबूत करने के लिए निकाह किया था. हालांकि कपल ने कभी इसपर चुप्पी नहीं तोड़ी. दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

सारा खान ने साल 2010 में अली मर्चेंट से निकाह किया था और साल 2011 तक दोनों का तलाक भी हो गया. पहली शादी टूटने के कई साल बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में प्यार ने दोबारा दस्तक दी. उनकी मुलाकात सुनील लहरी के लाडले कृष पाठक से हुई. पिछले साल कपल शादी के बंधन में बंध गया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

सारा खान ने पहाड़ी लिबास में सात फेरे लिए थे. वहीं दोनों ने निकाह की भी तस्वीरें शेयर की थीं. कपल की शादी के बाद कई लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश भी की थी. सारा ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि किसी को ये तय करने का हक नहीं है कि वो अपनी जिंदगी कैसे बिताएं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

सारा को असली पहचान सपना बाबुल का… बिदाई से मिली. इस शो में उन्होंने साधना का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. उनकी मासूमियत और दमदार अभिनय ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों की कतार में ला खड़ा किया. वो बिदाई की लोकप्रियता से रातोंरात स्टार बन गई थीं, लेकिन एक्ट्रेस अपनी लोकप्रियता को भुना नहीं पाईं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

इसके बाद सारा राम मिलाई जोड़ी, जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क और ससुराल सिमर का जैसे कई शोज किए, लेकिन उन्हें इन शोज से बिदाई वाली लोकप्रियता नहीं मिली. पिछले साल से सारा खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम ssarakhan)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj