Sports

‘उसने कैसे फेंकी वो गेंद…’, प्रिंस की ‘मैजिकल बॉल’ पर विराट कोहली का ऐसा था पहला रिएक्शन

होमखेलक्रिकेट

‘उसने कैसे फेंकी वो गेंद’, प्रिंस की ‘मैजिकल बॉल’ पर कोहली का ऐसा था रिएक्शन

Last Updated:May 09, 2026, 21:21 IST

Virat Kohli reaction on virat kohli delivery: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए आईपीएल मैच में प्रिंस यादव ने विराट कोहली की बोल्ड करके सुर्खियां बटोरीं. कोहली तीन साल से भी लंबे समय बाद डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे कोहली का प्रिंस यादव की इस गेंद पर रिएक्शन आया है. लखनऊ के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया कि कोहली प्रिंस की इस गेंद पर हक्के-बक्के थे. वह हैरान थे कि आखिर प्रिंस ने ये गेंद कैसे फेंकी.'उसने कैसे फेंकी वो गेंद', प्रिंस की 'मैजिकल बॉल' पर कोहली का ऐसा था रिएक्शनZoomलखनऊ के खिलाफ आउट होने के बाद विराट कोहली

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में लखनऊ के युवा पेसर प्रिंस यादव ने जब दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को बिना खाता खोले बोल्ड करके पवेलियन लौटाया तो कुछ समय के लिए मैदान पर अजीब सा सन्नाटा पसर गया था. उस समय खुद विराट का रिएक्शन बयां कर रहा था कि प्रिंस की गेंद कितनी लाजवाब थी. हालांकि, वह कुछ कर नहीं सकते थे और आरसीबी के इस स्टार को आईपीएल की अपनी 46 पारियों बाद शून्य बनाकर लौटना पड़ा. लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज कोच भरत अरुण ने अब बताया कि कोहली की गेंद को खेलने के बाद सचमुच शॉक्ड थे. भरत अरुण ने यह भी बताया कि इस बारे में कोहली ने उनसे क्या कहा.

प्रिंस ने विराट कोहली को जिस गेंद पर क्लीन बोल्ड किया, उसे अरुण ने ‘ड्रीम बॉल’ बताया. भरत अरुण ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में प्रिंस भारत की ओर से भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. नई दिल्ली के रहने वाले प्रिंस पिछले सीजन 6 मुकाबलों में सिर्फ 3 ही विकेट निकाल सके थे. हालांकि, आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन अब तक कमाल का रहा है. वह 10 पारियों में कुल 16 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वह इस सीजन शानदार गेंदबाज बनकर उभरे हैं.

गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में प्रिंस ने बेहतरीन गेंद पर विराट कोहली को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा. प्रिंस की इस गेंद की खूब तारीफ हुई. प्रिंस की इस गेंद को सोशल मीडिया पर फैंस ने ‘बॉल ऑफ द टूर्नामेंट’ भी बताया. भरत अरुण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा, ‘देखिए, प्रिंस ने पिछले साल दिखाया था कि वह क्या हासिल कर सकते हैं. असल में इस साल हमारे कैंप के दौरान हमने उनकी ताकत पर बात की. देखिए, दबाव में कभी-कभार गेंदबाज कुछ नहीं कर पाता. हालांकि, दबाव में जिसे अपनी ताकत का इस्तेमाल करने का भरोसा होता है, वह सबसे ज्यादा कामयाब होता है.’

कोहली का ऐसा था रिएक्शनउन्होंने आगे कहा, ‘प्री-सीजन कैंप और ऐसी ही चीजों के दौरान हमारी आपस में बहुत सारी ​​बातें हुईं. हमने समझा कि सबसे अच्छा क्या है, उनकी ताकत क्या है. इसके बाद हमने उनकी ताकत और काम करने के तरीके पर पूरी तरह से काम किया. हमने विराट कोहली से भी बात की और उन्होंने कहा कि प्रिंस ने वह गेंद कैसे फेंकी?’

एलएसजी के गेंदबाजी कोच ने प्रिंस की गेंद को खास करार दिया. उन्होंने कहा, ‘यह बहुत आम नहीं है. ज्यादातर आउटस्विंग गेंदबाजों की गेंदें पिच पर टप्पा खाने के बाद हवा में स्विंग करती हैं. टप्पा खाने के बाद गेंद सीम की पोजीशन और उसके लैंड करने के तरीके की वजह से अंदर आती है. मुझे नहीं लगता है कि कोई भी गेंदबाज अपनी मर्जी से इसे फेंक सकता है, लेकिन अगर आप लगातार अपनी स्विंग पर काम कर रहे हैं, तो यह मुमकिन हो सकता है. और यह एक ड्रीम बॉल थी.’

About the AuthorShivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj