Entertainment

‘अकेलेपन का फायदा उठाया’, विजय के साथ अफेयर के बीच तृषा कृष्णन पर सिंगर का बड़ा बयान, लगाए संगीन आरोप!

Last Updated:May 09, 2026, 20:50 IST

थलापति विजय एक तरफ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने को तैयार हैं, तो दूसरी ओर तृषा कृष्णन के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं. कुछ सेलेब्स उन्हें शादी करने तक की सलाह दे रहे हैं. इस बीच, मशहूर सिंगर ने विजय और तृषा के अफेयर और उनके घर के क्लेश पर बेबाक बयान देकर फैंस का ध्यान खींचा है. सिंगर सुचित्रा का आरोप है कि तृषा कृष्णन सिर्फ विजय की राजनीतिक सफलता के कारण उनके करीब हैं. सिंगर ने विजय के अपने परिवार से अलगाव पर भी चिंता जताई और कहा कि राजनीति में उन्हें अपने पिता के मार्गदर्शन की जरूरत है. विजय और तृषा की ऑन-स्क्रीन जोड़ी सालों से पॉपुलर रही है, लेकिन निजी जीवन में उनके रिश्तों पर विवाद गहराता जा रहा है.

नई दिल्ली: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों हलचल तेज है. थलापति विजय जहां मुख्यमंत्री पद संभालने के करीब हैं, तो दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी में भूचाल आया हुआ है. तृषा कृष्णन संग उनके अफेयर की चर्चाएं तेज हैं. अब सिंगर सुचित्रा ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग विजय के अफेयर पर आपत्तिजनक बयान दिया है. सुचित्रा ने साफ-साफ कह दिया है कि उन्हें तृषा बिल्कुल पसंद नहीं हैं. यह बयान ऐसे समय में आया है जब तृषा और सुपरस्टार थलपति विजय के बीच डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

सिंगर सुचित्रा ने एक इंटरव्यू में विजय की तो तारीफ की, लेकिन तृषा कृष्णन को लेकर उनके सुर काफी तल्ख थे. उन्होंने कहा कि वह विजय को बहुत पसंद करती हैं, लेकिन तृषा को लेकर उनकी राय एकदम अलग है. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर किसी पुरानी दुश्मनी का जिक्र नहीं किया, पर उनकी बातों से कड़वाहट साफ झलक रही थी.

सुचित्रा ने तृषा को एक ‘परजीवी’ (पैरासाइट) की तरह बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि तृषा सिर्फ विजय की कामयाबी और हाल में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत की वजह से उनके करीब हैं. सुचित्रा का मानना है कि जब कोई सफल इंसान अकेला पड़ जाता है, तो ऐसे लोग उनकी जिंदगी में जगह बना लेते हैं. वे बोलीं, ‘जब सफल लोग अकेले पड़ जाते हैं, तब उनकी जिंदगी में पैरासाइट की एंट्री होती है.’

Add as Preferred Source on Google

सिंगर ने विजय की पर्सनल लाइफ पर भी कमेंट किया. उन्होंने कहा कि विजय ने अपने माता-पिता और पत्नी से दूरी बना ली है और वह फिलहाल अकेले पड़ गए हैं. सुचित्रा की मानें, तो विजय ने अब तक इस अकेलेपन पर गहराई से विचार नहीं किया है और राजनीति में सफल होने के लिए उन्हें अपने पिता चंद्रशेखर के मार्गदर्शन की सख्त जरूरत है.

अगर विजय और तृषा के फिल्मी सफर की बात करें, तो यह जोड़ी तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है. ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’ और ‘कुरुवी’ जैसी हिट फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा. साल 2008 के आसपास से ही इन दोनों के ऑफ-स्क्रीन रिश्तों को लेकर गॉसिप शुरू हो गई थी.

दिलचस्प बात यह है कि ‘कुरुवी’ के बाद विजय और तृषा ने अचानक साथ काम करना बंद कर दिया था. उस वक्त ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि विजय के परिवार ने उन्हें तृषा से दूरी बनाने की सलाह दी है. हालांकि, उस समय दोनों सितारों ने इन खबरों को गलत बताया था और कहा था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

कपल ने करीब 15 सालों के लंबे इंतजार के बाद साल 2023 में फिल्म ‘लियो’ से पर्दे पर वापस लौटी, जिससे फैंस काफी रोमांचित दिखे. लेकिन इसी साल जब विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी दी, तो उन्होंने विजय पर किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में होने का आरोप लगाया. इसके बाद, लोगों ने एक बार फिर तृषा का नाम लेना शुरू कर दिया. (फोटो साभार: IMDb)

सुचित्रा का ताजा इंटरव्यू आग में घी डालने जैसा काम कर रहा है. विजय के राजनीति में कदम रखने के बाद इस तरह के निजी विवाद उनकी इमेज पर क्या असर डालेंगे, यह तो वक्त ही बताएगा. फिलहाल, सुचित्रा के इन गंभीर आरोपों पर तृषा कृष्णन की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj