Rajasthan

5 साल की उम्र में थामा मंजीरा, 13 में गाया पहला भजन… आज 41 लाख लोगों के दिलों की धड़कन बने अनिल नागौरी

Last Updated:May 10, 2026, 09:09 IST

Bhajan, Folk Singer Rajasthan: राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक अनिल नागौरी आज लाखों लोगों की पसंद बन चुके हैं. संगीत का हुनर उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला. महज 5 साल की उम्र में उन्होंने मंजीरा थाम लिया था और 13 साल की उम्र में पहला भजन गाया. लगातार मेहनत, साधना और भक्ति संगीत के प्रति लगाव ने उन्हें नई पहचान दिलाई. आज सोशल मीडिया और भजन कार्यक्रमों के जरिए करीब 41 लाख लोग उन्हें पसंद करते हैं. उनकी सफलता की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर. कौन सोच सकता था कि 5 साल की उम्र में मंजीरा बजाने वाला एक छोटा सा बच्चा… एक दिन 41 लाख लोगों की पसंद बन जाएगा? पिता के साथ बैठकर भजन के सुर सीखने वाले अनिल नागौरी ने 13 साल की उम्र में पहला भजन गाया और आज उनकी आवाज सोशल मीडिया पर लाखों लोगों तक पहुंच रही है.

रेगिस्तान की मिट्टी में पले-बढ़े अनिल नागौरी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. जहां आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर पहचान बनाने के लिए तरह-तरह के कंटेंट का सहारा लेती है वहीं अनिल नागौरी ने अपनी जड़ों, संस्कृति और भक्ति को ही अपनी ताकत बना लिया. यही वजह है कि आज लाखों लोग उनके भजनों का इंतजार करते हैं.

परंपरागत भजन को डिजिटल गायकी से जोड़ासमय बदला, दुनिया बदली और मनोरंजन का तरीका भी बदल गया लेकिन अनिल नागौरी ने समय के साथ खुद को बदला और उन्होंने परंपरागत भजन गायकी को सोशल मीडिया से जोड़ा और डिजिटल मंचों पर अपनी अलग जगह बनाई है. आज उनके भजन सिर्फ गांव-ढाणियों तक सीमित नहीं हैं बल्कि देश-विदेश में बसे लोग भी उन्हें सुनते हैं.

13 साल की उम्र में पहली बार गाया बाबा रामदेवजी का भजन26 वर्षीय अनिल नागौरी ने साल 2016 में पचपदरा में पहली बार बाबा रामदेवजी का भजन “लीलो लीलो घोड़ो रामा हँसलो” गाया जिसने खूब सुर्खियां बटौरी. अनिल नागौरी लोकल18 से बातचीत करते हुए बताते है कि  ‘क्या लेकर आया बंदा, क्या लेकर जाएगा, लिख दो म्हारे रोम रोम में’ सहित उनके डेढ़ दर्जन ऐसे भजन हैं जिसकी डिमांड हर कार्यक्रम में रहती है.

41 लाख लोगों का परिवार बना चुके है अनिल नागौरीसोशल मीडिया पर अनिल नागौरी की लोकप्रियता किसी बड़े सेलिब्रिटी से कम नहीं है. उनके यूट्यूब पर 25.7 लाख, फेसबुक पर 11 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 5 लाख फॉलोवर्स हैं. हर नया भजन आते ही लाखों लोग उसे सुनते और शेयर करते हैं. महज 23 साल की उम्र में अनिल नागौरी से करीब 41 लाख लोग जुड़े हुए है.

कौन है अनिल नागौरी जिसके 23 साल की उम्र में है 41 लाख फॉलोवर्स?अनिल नागौरी नागौर जिले के छोटे से गांव सथेरण निवासी है. अनिल नागौरी को बचपन में ही माँ का प्यार और दुलार से दूर रहना पड़ा. कम उम्र में ही अनिल नागौरी की माँ हुरमा देवी का निधन हो गया. इसके बाद पिता जसमल इन्दालिया ने उनका पालन पोषण किया. महज 5 साल की उम्र में वे हाथों में मंजीरा लेकर पिता के साथ भजन मंडलियों में बैठने लगे. शुरुआत में सिर्फ सुर और ताल समझते रहे लेकिन धीरे-धीरे संगीत उनके जीवन का हिस्सा बन गया.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Barmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj