World

कुदरत का अनोखा चमत्कार! 118 नदियां आती हैं, एक भी बाहर नहीं जाती, बर्फीले पहाड़ों के बीच भी नहीं जमती ये झील

Last Updated:September 01, 2026, 23:40 IST

किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील, जो ऊंचे बर्फीले पहाड़ों के बीच किसी विशाल नीले रत्न की तरह दिखाई देती है. इस झील की शानदार तस्वीर सामने आई है. आसमान से देखने पर चारों तरफ बर्फ से ढकी पहाड़ियां और उनके बीच फैली विशाल नीली झील बेहद अद्भुत नजर आती है. इसे देखकर हर कोई हैरान रह जाए.118 नदियां आती हैं, एक भी बाहर नहीं जाती, चारों तरफ बर्फ पर नहीं जमती ये झीलZoomIssyk-Kul lake Photo X @Sen

किर्गिस्तान की पहाड़ियों में बसी यह एक ऐसी विशाल झील है, जिसमें 118 से ज्यादा नदियां आकर समा जाती हैं. लेकिन इसका एक कतरा पानी भी कभी किसी नदी के जरिए बाहर नहीं निकलता. अंतरिक्ष से ली गई एक अद्भुत तस्वीर ने इस सबसे अनोखे प्राकृतिक अजूबों में से एक इसिक-कुल झील खूबसूरत मंजर पूरी दुनिया के सामने ला दिया है.

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जब किर्गिस्तान के ऊपर से गुजर रहा था, तब वहां मौजूद कैमरे से इस झील का शानदार दृश्य कैद किया गया. अंतरिक्ष से देखने पर चारों तरफ बर्फ से ढकी पहाड़ियां और उनके बीच फैली विशाल नीली झील बेहद अद्भुत नजर आती है.

बर्फीले पहाड़ों के बीच भी क्यों नहीं जमती झील?

इस्सिक-कुल समुद्र तल से करीब 1,607 मीटर की ऊंचाई पर है. चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ हैं और सर्दियों में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला जाता है. इसके बावजूद यह विशाल झील आमतौर पर सर्दियों में पूरी तरह जमती नहीं है.

इसी वजह से इसे लोकल भाषा में गर्म झील कहा जाता है. झील की गहराई, पानी की विशाल मात्रा और हल्का खारा पानी गर्मी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है. यही कारण है कि कड़ाके की ठंड में भी इसकी सतह आसानी से नहीं जमती.

118 से ज्यादा नदियां आती हैं

इस झील की सबसे हैरान करने वाली बात इसका वॉटर सिस्टम है. 118 से ज्यादा नदियां और धाराएं इसमें आकर मिलती हैं. इनमें से कई नदियां ग्लेशियरों और पहाड़ों की बर्फ पिघलने से निकलती हैं. लेकिन कहानी का सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि इस झील से एक भी नदी बाहर नहीं निकलती.

🏔️ Lake Issyk-Kul, the largest lake in Kyrgyzstan, sits at 1,607m above sea level in the Tian Shan mountains.

Known as the “Warm Lake”, it rarely freezes despite the surrounding snow-capped peaks.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj