Rajasthan

सिरोही में दो बच्चों की रहस्यमयी मौत, परिवार के चार लोग अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी मेडिकल टीम

Last Updated:May 10, 2026, 22:09 IST

Sirohi Suspicious Death Case: सिरोही जिले के मांडवाड़ा खालसा गांव में दो सगे भाई-बहन की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. एक ही परिवार के दो बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य बच्चे और एक महिला गंभीर हालत में सरूपगंज अस्पताल में भर्ती हैं. घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है. मेडिकल टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

सिरोही में दो बच्चों की रहस्यमयी मौत, परिवार के चार लोग अस्पताल में भर्तीZoomसिरोही के मांडवाड़ा खालसा गांव में दो सगे भाई-बहन की संदिग्ध मौत से हड़कंप

सिरोही. जिले के मांडवाड़ा खालसा गांव में अज्ञात कारणों से दो सगे भाई-बहन की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक की लहर फैल गई है. परिजन और ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं और मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

जानकारी के अनुसार, गांव में एक ही परिवार के दो बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. मृतकों में एक भाई और उसकी बहन शामिल हैं. दोनों की अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार हो गए, जिनमें तीन बच्चे और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी को तत्काल सरूपगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

मेडिकल टीम गांव पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही बीएमओ डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित परिवार के अन्य सदस्यों की जांच भी की और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया. डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल बीमारी या मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, जिसके चलते सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने गांव में लोगों से पूछताछ की है और आस-पास के हालात का निरीक्षण किया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चलेगा

मौत के पीछे किसी तरह के संक्रमण, जहरीले पदार्थ या अन्य कारणों की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पूरे गांव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sirohi,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj