इंस्टाग्राम की एक ‘फॉलो रिक्वेस्ट’ से शुरू हुई लव स्टोरी, 5 साल बाद इंटरकास्ट शादी तक पहुंचा रिश्ता, पढ़ें तरुण-भूमिका की प्रेम कहानी

Last Updated:May 11, 2026, 15:38 IST
Tarun Bhumika Love Story: कोटा के तरुण और भूमिका की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर शुरू होकर शादी तक पहुंची. सितंबर 2020 में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. अलग-अलग जातियों से होने के कारण दोनों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लेकिन चार साल तक धैर्य और विश्वास बनाए रखने के बाद परिवार इस रिश्ते के लिए मान गए. 22 नवंबर 2025 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए. उनकी कहानी सच्चे प्यार. समर्पण और विश्वास की खूबसूरत मिसाल बन गई है.
ख़बरें फटाफट
Kota Love Story: आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन या समय बिताने का जरिया नहीं रहा. बल्कि कई रिश्तों की शुरुआत भी यहीं से होती है. कोटा के तरुण और भूमिका की प्रेम कहानी भी ऐसी ही एक दिल छू लेने वाली कहानी है. जो इंस्टाग्राम की एक साधारण रिक्वेस्ट से शुरू होकर शादी के पवित्र रिश्ते तक पहुंच गई. यह कहानी साबित करती है कि अगर नीयत साफ हो तो वर्चुअल दुनिया भी हकीकत में बदल सकती है.
सितंबर 2020 में भूमिका इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रैवल और लाइफस्टाइल तस्वीरें शेयर किया करती थीं. इसी दौरान उन्हें तरुण की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली. शुरुआत में यह एक सामान्य ऑनलाइन दोस्ती थी. लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और रिश्ता गहराता चला गया. बातचीत के कुछ समय बाद तरुण ने भूमिका को बताया कि वह उन्हें पहले भी कई बार देख चुका था और काफी समय से उनसे दोस्ती करना चाहता था. 23 नवंबर 2020 को दोनों पहली बार मिले. भूमिका को मोमोज बहुत पसंद थे. इसलिए तरुण ने पहली मुलाकात के लिए मोमोज खाने का प्लान बनाया.
सफर दोस्ती से हमसफर बनने तक कापहली मुलाकात में दोनों थोड़े नर्वस जरूर थे. लेकिन बातचीत में अपनापन साफ दिखाई दे रहा था. इसके बाद दोनों नियमित रूप से मिलने लगे. करीब दो साल तक दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया. लेकिन समय के साथ दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए. दोनों ने साथ में बूंदी और उदयपुर जैसे कई ट्रिप किए. उदयपुर की यात्रा के दौरान दोनों को एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के बिना अपनी जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकते. भूमिका के जन्मदिन पर तरुण द्वारा दी गई सरप्राइज पार्टी ने उनके रिश्ते को और मजबूत कर दिया.
सामाजिक बाधाओं पर भारी पड़ा अटूट विश्वासतरुण और भूमिका अलग-अलग जातियों से थे. ऐसे में परिवार और समाज की सोच उनके रिश्ते के बीच सबसे बड़ी चुनौती बन गई. कई बार दोनों को लगा कि शायद उनका रिश्ता मंजिल तक नहीं पहुंच पाएगा. लेकिन दोनों ने धैर्य और विश्वास बनाए रखा. भूमिका ने कोटा के गोदावरी धाम जाकर भगवान से तरुण के साथ शादी की मन्नत भी मांगी. धीरे-धीरे दोनों परिवारों के बीच बातचीत शुरू हुई और करीब चार साल बाद आखिरकार परिवार इस रिश्ते के लिए मान गए.
नवंबर में गूँजी शहनाई और नई शुरुआत22 नवंबर 2025 को कोटा में तरुण और भूमिका ने सात फेरे लिए. खास बात यह रही कि नवंबर वही महीना था. जब दोनों पहली बार मिले थे. सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती अब शादी के खूबसूरत रिश्ते में बदल चुकी थी. शादी के बाद दोनों शिमला-मनाली घूमने गए और हाल ही में माता वैष्णो देवी के दर्शन भी किए. आज दोनों अपनी नई जिंदगी खुशी और प्यार के साथ जी रहे हैं. यह कहानी उन सभी के लिए मिसाल है जो सच्चे प्यार में भरोसा रखते हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Kota,Kota,Rajasthan



