कोई खाली नहीं लौटता… भरतपुर के हनुमान मंदिरों में दर्शन से दूर होते हैं संकट, भक्तों की होती मनोकामना पूरी

Last Updated:May 12, 2026, 11:25 IST
Bharatpur Famous Hanuman Mandir: राजस्थान का भरतपुर जिला धार्मिक आस्था और प्राचीन मंदिरों के लिए खास पहचान रखता है. यहां स्थित कई प्रसिद्ध हनुमान मंदिर भक्तों की गहरी श्रद्धा का केंद्र बने हुए हैं. मान्यता है कि इन मंदिरों में सच्चे मन से पूजा और दर्शन करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और हर मनोकामना पूरी होती है. मंगलवार और शनिवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. कुछ मंदिर अपनी चमत्कारी मान्यताओं और प्राचीन इतिहास के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हैं. भक्त यहां सुख-शांति, सफलता और संकटों से मुक्ति की कामना लेकर आते हैं. धार्मिक वातावरण, भजन-कीर्तन और आस्था से भरे ये मंदिर भरतपुर की आध्यात्मिक पहचान को और मजबूत बनाते हैं.
शहर के गंगा मंदिर के पीछे स्थित काले हनुमान जी का मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होने की मान्यता है. मंदिर का वातावरण शांत और श्रद्धा से भरा रहता है. जहां लोग अपनी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी की आराधना करते हैं. नियमित रूप से यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है. इस मंदिर को काफी प्राचीन और अद्भुत माना जाता है. जहां काले हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा की जाती है.
भरतपुर जिले के रुदावल क्षेत्र में स्थित ढढार वाले हनुमान जी का मंदिर बेहद प्राचीन और चमत्कारी माना जाता है. यहां दर्शन करने मात्र से भक्तों के कष्ट दूर होने की मान्यता है. मंदिर परिसर विशाल है और विशेष रूप से मंगलवार व शनिवार को यहां भारी भीड़ उमड़ती है. श्रद्धालु दूर-दूर से यहां आकर हनुमान जी के चरणों में अपनी हाजिरी लगाते हैं.
रोड किनारे स्थित बोरई वाले हनुमान जी का मंदिर यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए आस्था का खास स्थान है. यहां से गुजरने वाला लगभग हर व्यक्ति रुककर दर्शन करता है. यह मंदिर अपने चमत्कारिक महत्व के लिए जाना जाता है. मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना जरूर पूरी होती है और हनुमान जी भक्तों की हर इच्छा पूर्ण करते हैं.
Add as Preferred Source on Google
डीग के जल महलों वाले हनुमान जी का मंदिर भी भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है.यहां दर्शन करने मात्र से भक्तों के कष्ट दूर होने की मान्यता है. विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को यहां श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं. मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना के साथ भक्त अपनी मन्नतें मांगते हैं और पूर्ण होने पर धन्यवाद देने भी आते हैं. यह हनुमान जी की मूर्ति हकीम नग के पत्थर से बनी हुई है. यहां हनुमान जी के एक साथ कैसे रूप दिखाई देते हैं.
केवलादेव नेशनल पार्क के अंदर स्थित सोतन वाले हनुमान जी का मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आस्था का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है. मॉर्निंग वॉक और घूमने आने वाले लोग यहां दर्शन जरूर करते हैं. यह मंदिर चमत्कारी माना जाता है और भक्तों का विश्वास है कि यहां हनुमान जी हर संकट को दूर करते हैं. शांत वातावरण इसे और विशेष बनाता है.
बयाना कस्बे के बीच स्थित बामड़ा हनुमान मंदिर स्थानीय लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है. यह मंदिर अपनी प्राचीनता और चमत्कारी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है. यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं. माना जाता है.कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना यहां अवश्य पूरी होती है. जिससे यह मंदिर खास पहचान बनाए हुए है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



