Anupama Spoiler: बंद कमरे में फंसी अनुपमा की बिगड़ेगी हालत, दिग्विजय बचाएगा जान, राही फिर लगाएगी मां पर इल्जाम?

Last Updated:May 12, 2026, 11:41 IST
Anupama Spoiler: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में बड़ा धमाका होने वाला है. गौतम अनुपमा के नए रेस्तरां को बर्बाद करने की साजिश रचेगा, जिसकी वजह से अनुपमा और बापूजी की जान खतरे में पड़ जाएगी. तभी वहां दिग्विजय की एंट्री होगी और वह दोनों की जान बचाएगा. जिसके बाद राही और अनुपमा के रिश्ते में फिर नया बवाल खड़ा होता नजर आएगा, वह फिर से अपनी मां और दिग्विजय के रिश्ते पर सवाल उठाएगी.

Anupama Spoiler Today: ‘अनुपमा’ सीरियल की कहानी आगे और भी मुश्किल भरी होने वाली है. अनुपमा के खुद के बच्चे जैसे काफी नहीं थे कि अब उसे तीन-तीन नए मामलों पर लड़ाई लड़नी पड़ रही है. एक तरफ श्रुति है, जो अनुपमा की बेटी राही को उससे छीनना चाहती है, दूसरी तरफ वसुंधरा है, जिसे अनुपमा से इस बात का बदला लेना है कि उसने प्रेम का सालों पुराना सपना तोड़ दिया.
तीसरी तरफ है गौतम, जो न जाने कितनी पुरानी बातें लिए बैठा है और एक-एक करके अनुपमा से उसका हिसाब बराबर करना चाहता है. मुश्किल ये है कि अब ये तीनों एक साथ मिल गए हैं और अनुपमा को तोड़ने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. उधर बेटी राही दिमाग के दरवाजे बंद करके बस श्रू-श्रू का जाप किए जा रही है.
अनुपमा के रेस्त्ररां में लगेगी आग?सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा का नया रेस्तरां खुलने से पहले ही बंद करने के लिए गौतम ने एक शख्स को भेजा. यह आदमी आधी रात अनुपमा के कैफे में घुसकर गैस खोल देगा और बाकी चीजें खराब कर देगा. इरादा यह होगा कि गैस फैलने के बाद सिर्फ एक चिंगारी से रेस्तरां में आग लगा दी जाएगी, फिर इस रेस्तरां का भी वही हाल होगा जो ‘अनु की रसोई’ का हुआ था. हालांकि समय रहते अनुपमा और बापूजी पहुंच जाते हैं और रेस्तरां में कुछ गड़बड़ी होते देख जांच-पड़ताल शुरू कर देते हैं.
दिग्विजय बचाएगा जानजब बापूजी और अनुपमा देखते हैं कि गैस की स्मेल कहां से आ रही है, तो वह इसका पता लगाने के लिए अंदर कारण ढूंढ़ने लगते हैं. इसी बीच घर में घुसा चोर दोनों को अंदर बंद करके वहां से भाग जाएगा. ऑक्सीजन नहीं मिलने और गैस की स्मेल से अनुपमा-बापूजी दोनों की हालत काफी बिगड़ जाएगी, जिससे दोनों जमीन पर गिर जाएंगे. इसी दौरान दिग्विजय और लीला रेस्तरां पहुंच जाएंगे. प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि दिग्विजय दरवाजे पर लात मारकर उसे तोड़ देगा फिर अंदर जाएगा. फैन थ्योरीज की मानें तो दिग्विजय अनुपमा की जान बचाएगा और राही को फिर से बहाना मिल जाएगा. वह एक बार फिर अपनी मां और दिग्विजय का नाम गलत तरीके से जोड़ने लगेगी और बजाय इस बात का शुक्रिया अदा किए कि दिग्विजय ने उसकी मां को बचाया है, वह उल्टा दिग्विजय की कोशिश और परवाह की वजह से उसे कोसने लगेगी.
View this post on Instagram



