Entertainment

न जाह्नवी कपूर, न अनन्या पांडे और न ही तृप्ति डिमरी, ये हीरोइन बनी अमृता शेरगिल, 100 लड़कियों को पछाड़ मारी बाजी

Last Updated:May 12, 2026, 15:25 IST

मीरा नायर की अमृता शेरगिल पर बायोपिक को लेकर चर्चाएं तेज हैं. फिल्म का पहला लुक देख फैंस के बीच काफी उत्साह है. तृप्ति डिमरी, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे समेत 100 लड़कियों को पछाड़ एक्ट्रेस अंजलि शिवारामन ने बाजी मार ली है.

नई दिल्ली. नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज क्लास में अंजलि शिवारामन को सुहानी आहूजा के किरदार में देखा गया था. नेटफ्लिक्स के शो से एक्ट्रेस अपनी छाप छोड़ने में सफल रही थीं. ‘क्लास’ में उनके बागी अंदाज, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और बेझिझक अभिनय ने उन्हें नई पीढ़ी की सबसे दिलचस्प अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया था. अब अंजलि को इंटरनेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिला है.

वह प्रसिद्ध निर्देशक मीरा नायर की अपकमिगं बायोपिक ‘अमरी’ में महान चित्रकार अमृता शेरगिल का किरदार निभाती नजर आएंगी. भारतीय आधुनिक कला की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में गिनी जाने वाली अमृता शेर-गिल के जटिल और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को पर्दे पर उतारना अंजलि के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती और उपलब्धि मानी जा रही है.

इस रोल के लिए अंजलि ने तृप्ति डिमरी, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, तान्या मानिकतला जैसी अदाकाराओं को भी पीछे छोड़ दिया. इन हसीनाओं को टक्कर देकर अंजलि ने बाजी मारी. मीरा नायर की फिल्म के लिए करीबन 100 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था.

Add as Preferred Source on Google

अब आप जानने के लिए उत्सुक होंगे कि आखिर अंजलि शिवारामन कौन हैं? अंजलि शिवरामन का जन्म केरल में हुआ था और वह एक क्रिएटिव माहौल वाले परिवार में पली-बढ़ीं. उनकी मां चित्रा अय्यर जानी-मानी प्लेबैक सिंगर हैं, जबकि उनके पिता भारतीय वायुसेना में थे.

पिता की नौकरी के कारण अंजलि को बचपन में कई जगहों पर रहना पड़ा, जिससे उन्हें अलग-अलग संस्कृतियों और नजरियों को जानने का मौका मिला.एक्टिंग में आने से पहले अंजलि ने मॉडलिंग में भी अच्छा नाम कमाया. उन्होंने तरुण तहिलियानी और सब्यसाची मुखर्जी जैसे टॉप इंडियन डिजाइनर्स के साथ काम किया.

पिता की नौकरी के कारण अंजलि को बचपन में कई जगहों पर रहना पड़ा, जिससे उन्हें अलग-अलग संस्कृतियों और नजरियों को जानने का मौका मिला.एक्टिंग में आने से पहले अंजलि ने मॉडलिंग में भी अच्छा नाम कमाया. उन्होंने तरुण तहिलियानी और सब्यसाची मुखर्जी जैसे टॉप इंडियन डिजाइनर्स के साथ काम किया.

उनका पहला रोल नेटफ्लिक्स फिल्म ‘कोबाल्ट ब्लू’ में था, जो सचिन कुंडलकर के नॉवेल पर आधारित है. इसमें उन्होंने टैलेंटेड कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की.

मीरा नायर की फिल्म में शानदार कास्ट देखने को मिलेगी. अमृता शेरगिल के जीवन पर बनी फिल्म में जयदीप अहलावत, एमिली वॉटसन, अंजना वासन, जिम सार्भ और प्रियंका चोपड़ा जोनास भी अहर किरदारों में दिखेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj