पेपरलीक जांच में बड़ा मोड़! RPSC के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष को SOG का नोटिस, जानें क्या है मामला

Last Updated:May 12, 2026, 14:56 IST
RPSC Paper Leak Case : राजस्थान में स्कूल व्याख्याता कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा-2022 पेपर लीक मामले में अब जांच की आंच RPSC तक पहुंच गई है. SOG ने RPSC के पूर्व सदस्य और पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. शिव सिंह राठौड़ को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है. गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ में मिले सुरागों के बाद जांच अब फर्जी डिग्री से आगे बढ़कर पेपर लीक नेटवर्क तक पहुंच चुकी है.
ख़बरें फटाफट

Rajasthan paper leak case
जयपुर : राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर चल रही जांच के बीच स्कूल व्याख्याता कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा-2022 पेपर लीक मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व सदस्य और पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. शिव सिंह राठौड़ को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है.
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार किए गए अनिल उर्फ शेर सिंह और बाबूलाल कटारा से संयुक्त पूछताछ के दौरान SOG को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. इन्हीं इनपुट्स के आधार पर जांच एजेंसी अब मामले की गहराई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. शुरुआती जांच में मामला फर्जी डिग्री और प्रमाण पत्रों तक सीमित माना जा रहा था, लेकिन अब जांच का दायरा बढ़ते हुए कथित पेपर लीक नेटवर्क तक पहुंच गया है.
पेपरलीक केस में RPSC तक पहुंची SOG जांचSOG की जांच में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि भर्ती परीक्षा का पेपर किन स्तरों पर लीक हुआ, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका रही या नहीं. जांच एजेंसी अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके बाद पूर्व RPSC सदस्य डॉ. शिव सिंह राठौड़ से पूछताछ जरूरी मानी गई. हालांकि, अब तक एजेंसी की ओर से उनके खिलाफ किसी प्रत्यक्ष आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
भर्ती घोटाले में अब बड़े नामों पर नजरSOG फिलहाल तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है. राजस्थान में लगातार सामने आ रहे भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामलों ने युवाओं के बीच चिंता बढ़ा दी है. कई प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद सरकार और जांच एजेंसियां सख्त कार्रवाई का दावा कर रही हैं. ऐसे में RPSC से जुड़े पूर्व पदाधिकारी तक जांच पहुंचना इस मामले को और अधिक संवेदनशील बना रहा है. फिलहाल SOG की टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आने वाले दिनों में पूछताछ और जांच के आधार पर इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



