अब फ्री सफर में नहीं चलेगी चालाकी! राजस्थान रोडवेज बसों में OTP और रोल नंबर से होगा पूरा वेरिफिकेशन, जानें पूरी डिटेल्स

Last Updated:May 13, 2026, 17:59 IST
Rajasthan Roadways free travel registration : राजस्थान रोडवेज ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की नि:शुल्क यात्रा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की है. अब परीक्षार्थियों को रोडवेज की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा. OTP सत्यापन और रोल नंबर मिलान के बाद ही नि:शुल्क टिकट जारी होगा. बिना पंजीकरण या गलत जानकारी देने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा सुविधा नहीं मिलेगी.
ख़बरें फटाफट
Rajasthan Roadways
जयपुर : राजस्थान रोडवेज ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को दी जाने वाली नि:शुल्क यात्रा सुविधा को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. अब परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा करने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा. इसके लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने विशेष रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया है.
नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट RSRTC Portal पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा. पोर्टल पर अभ्यर्थियों को परीक्षा का एडमिट कार्ड अपलोड करना पड़ेगा, जिसके बाद OTP आधारित सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थी का डेटा रोडवेज सिस्टम में दर्ज होगा.
36 घंटे पहले तक ही होगा रोडवेज फ्री यात्रा पंजीकरणरोडवेज प्रशासन के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 36 घंटे पहले तक पंजीकरण कराना अनिवार्य रहेगा. निर्धारित समय सीमा के बाद पोर्टल स्वत: बंद हो जाएगा और फिर किसी भी प्रकार का नया पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसका उद्देश्य अंतिम समय में होने वाली अव्यवस्था को रोकना और केवल वास्तविक अभ्यर्थियों को ही सुविधा उपलब्ध कराना है.
रोल नंबर वेरिफाई होते ही मिलेगा रोडवेज का फ्री टिकटनई प्रणाली में पंजीकृत अभ्यर्थियों के रोल नंबर ETIM डेटाबेस से सिंक किए जाएंगे. इससे रोडवेज बसों में टिकट जारी करने वाले परिचालकों के पास वास्तविक और अपडेटेड डेटा उपलब्ध रहेगा. जब अभ्यर्थी यात्रा के दौरान नि:शुल्क टिकट लेने पहुंचेगा, तब परिचालक रोल नंबर के जरिए सिस्टम में उसका सत्यापन करेगा. यदि रोल नंबर और पंजीकरण डेटा मेल नहीं खाता है, तो टिकट जारी नहीं किया जाएगा.
फर्जी फ्री यात्रा पर लगेगी लगाम, OTP सिस्टम लागूरोडवेज अधिकारियों का मानना है कि इस नई व्यवस्था से फर्जी तरीके से नि:शुल्क यात्रा करने वालों पर रोक लगेगी. कई बार ऐसा सामने आया था कि कुछ लोग प्रतियोगी परीक्षा के नाम पर बिना पात्रता के रोडवेज की फ्री यात्रा सुविधा का लाभ उठा लेते थे. इससे निगम को आर्थिक नुकसान भी होता था. अब डिजिटल सत्यापन और OTP आधारित प्रक्रिया लागू होने के बाद ऐसी गड़बड़ियों पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद है.
डिजिटल सिस्टम से आसान और पारदर्शी होगी टिकट प्रक्रियाइसके साथ ही यह व्यवस्था परिचालकों के लिए भी सुविधाजनक साबित होगी, क्योंकि उन्हें पहले मैन्युअल तरीके से एडमिट कार्ड जांचना पड़ता था. अब पूरा डेटा सिस्टम में उपलब्ध रहेगा, जिससे टिकट जारी करने की प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी. रोडवेज की इस नई पहल को डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इससे वास्तविक अभ्यर्थियों को सुविधा मिलने के साथ-साथ निगम की व्यवस्था भी अधिक प्रभावी और जवाबदेह बन सकेगी.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



