8 साल से बूंद-बूंद को तरसा मीरा नगर! चंबल लाइन पास, फिर भी टैंकरों के सहारे बीत रही जिंदगी

Last Updated:May 13, 2026, 16:39 IST
Ground Report : भीषण गर्मी के बीच भीलवाड़ा का मीरा नगर पानी संकट से कराह रहा है. गली नंबर 1, 2 और 3 के लोग पिछले 7 से 8 सालों से बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. चंबल लाइन पास होने के बावजूद घरों तक कनेक्शन नहीं पहुंचा. लोग टैंकरों और कैंपरों के सहारे जिंदगी चला रहे हैं, जबकि टूटी सड़कें और गंदगी उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही हैं.
ख़बरें फटाफट
भीलवाड़ा : भीलवाड़ा शहर का मीरा नगर क्षेत्र भीषण गर्मी के बीच पीने के पानी की समस्या से जूझ रहा है. इलाके के निवासी पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत से परेशान हो रहे हैं. इससे दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. नलों में पानी की सप्लाई अनियमित हो गई है. वहीं टैंकरों पर निर्भरता लगातार बढ़ती जा रही है. महिलाएं और स्थानीय निवासी दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों ने कई बार जलदाय विभाग से शिकायत की. लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.
मीरा नगर के गली नंबर 1 ,2 और 3 में करीब 7 से 8 सालों से यहां पर घरों में नलों में पानी नहीं आया जिसकी वजह से मजबूरन लोगों को अपने खुद के पैसे से पानी का टैंकर और पीने के पानी के कैंपर मंगवाना पड़ रहा है यही नहीं कुछ महिलाएं पड़ोसी कॉलोनी या फिर अन्य जगह से पानी लेकर आ रहीं है. यहां अपना केवल पानी की समस्या है बल्कि स्थानीय लोगों ने सड़क और नाली की समस्या के बारे में भी कहा है.
मीरा नगर में 8 साल से पानी को तरसे लोगस्थानीय निवासी मोहम्मद रफीक ने कहा कि हमारे क्षेत्र में पानी की बहुत ज्यादा समस्या है पिछले काफी समय से यहां पर नलों में पानी नहीं आया है जिसके वजह से हमें पानी की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है इसको लेकर हमने बहुत बार शिकायत भी की जलधाई विभाग में भी बोला लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ हैं.
टूटी सड़क और पानी संकट से बढ़ी परेशानीक्षेत्र की निवासी महिला रहीसा ने बताया कि मैं यहां पर करीब 30 सालों से रह रही हूं लेकिन यहां पर 7 से 8 सालों से घरों में पानी नहीं आ रहा है हमारे यहां पर पानी की बहुत बड़ी समस्या है और सड़क भी यहां पर टूटी हुई है अभी थोड़े दिन पहले जब मैं पानी लेकर घर पर आ रही थी तो मैं नीचे गिर गई जिसकी वजह से मेरे हाथ पर प्लास्टर बन्ध गया है हमें रोजाना पानी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है.
चंबल लाइन पास, फिर भी बूंद-बूंद को तरसे लोगकई बार उन्हें पड़ोसी कॉलोनियों में जाकर पानी भरना पड़ता है. वहीं दूसरी तरफ सलमा ने बताया कि यहां पर पास में ही चंबल की लाइन है लेकिन उसे लाइन का हमारी गली से कनेक्शन नहीं किया हुआ है हमें वहां तक पैदल जाकर पानी लेकर आना पड़ता है कई बार तो हमें मजबूरी में टैंकर और कैंपर भी मंगवाना पड़ता है ताकि हमारे घर पर पानी की पूर्ति हो सके लेकिन इसमें हमारा अतिरिक्त खर्च लग रहा है.
टैंकर के सहारे चल रहा मीरा नगर का जीवनमोहम्मद असलम कुरैशी ने बताया कि हमारी कॉलोनी में पानी की समस्या है हर महीने टैंकर पर सैकड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जिससे घर का बजट बिगड़ रहा है. कई बार जलदाय विभाग में शिकायत की, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला, समाधान नहीं. मीरा नगर में केवल पानी की ही नहीं, बल्कि सड़क और नाली की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है. खराब सड़कों और नालियों के कारण गंदगी फैल रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bhilwara,Bhilwara,Rajasthan



