Rajasthan

कोचिंग ही नहीं, अब डिग्री और प्लेसमेंट में भी नंबर-1, 12वीं के बाद कोटा के ये कॉलेज बन रहे हैं स्टूडेंट्स की पहली पसंद

Last Updated:May 15, 2026, 12:45 IST

Best Colleges in Kota after 12th: कोटा अब कोचिंग हब से आगे बढ़कर उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुका है. सीबीएसई 12वीं के बाद विद्यार्थी यहाँ के मोदी लॉ कॉलेज, MIT, MIMT, कॅरियर पॉइंट और ओम कोठारी संस्थान जैसे कॉलेजों को प्राथमिकता दे रहे हैं. यहाँ इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और लॉ में न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है, बल्कि शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण छात्र कोटा को करियर की पहली पसंद बना रहे हैं.

वर्ष 2016 में स्थापित और बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त मोदी लॉ कॉलेज, कोटा, विधिक शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान के रूप में उभर रहा है. डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर से संबद्ध यह कॉलेज विद्यार्थियों को पाँच वर्षीय B.A.+LL.B, तीन वर्षीय LL.B, दो वर्षीय LL.M और क्रिमिनोलॉजी में पीजी डिप्लोमा जैसे विविध पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है. संस्थान का मुख्य उद्देश्य सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ वरिष्ठ न्यायाधीशों और अनुभवी अधिवक्ताओं के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक कानूनी अनुभव प्रदान करना है. आज के बदलते परिवेश और वैश्वीकरण के दौर में कानून एक प्रभावशाली करियर विकल्प बन चुका है, जिसे देखते हुए मोदी लॉ कॉलेज विद्यार्थियों को सक्षम और संवेदनशील विधि-विशेषज्ञ के रूप में तैयार कर समाज व न्याय व्यवस्था को मजबूत करने का निरंतर कार्य कर रहा है.

वर्ष 2001 में स्थापित MIT शहर का एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद तकनीकी संस्थान है, जो दो दशकों से अधिक समय से उच्च गुणवत्ता वाली इंजीनियरिंग शिक्षा प्रदान कर रहा है. संस्थान में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, आईटी, मैकेनिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे पारंपरिक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के साथ-साथ BBA, BCA और M.Tech (डिजिटल कम्युनिकेशन) जैसे प्रोफेशनल कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं. वर्तमान समय की तकनीकी जरूरतों को देखते हुए कॉलेज ने Artificial Intelligence और Data Science जैसी आधुनिक शाखाओं की शुरुआत की है, जो अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और नवीन संसाधनों से सुसज्जित हैं. कुशल फैकल्टी और व्यावहारिक शिक्षा पर जोर देने के कारण यह संस्थान विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों और करियर के बेहतरीन अवसरों के लिए तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है.

वर्ष 2001 में स्थापित MIMT, कोटा अपनी उत्कृष्ट अकादमिक परंपरा और आधुनिक तकनीकी शिक्षा के लिए शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार है. 25 वर्षों से अधिक की सफल शैक्षणिक विरासत समेटे यह संस्थान AICTE से मान्यता प्राप्त तथा RTU और UOK से संबद्ध है. लगभग 10 एकड़ में फैला इसका सुव्यवस्थित और शांत कैंपस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक आदर्श वातावरण प्रदान करता है. यहाँ अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में आधुनिक शिक्षण तकनीकों, वर्कशॉप और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और प्रोफेशनल दक्षताओं से लैस किया जाता है. मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा के चलते MIMT आज कोटा के अग्रणी शिक्षण संस्थानों के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है.

Add as Preferred Source on Google

पिछले 31 वर्षों की अपनी सफल शैक्षणिक यात्रा में Career Point ने शिक्षा जगत में एक अनूठी मिसाल कायम की है. संस्थान ने ‘केजी से लेकर पीएचडी तक’ की संपूर्ण शिक्षा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराकर एक बड़े विज़न को साकार किया है. इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान की समर्पित टीम, प्रभावी शिक्षण पद्धति और पूर्णतः छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण को जाता है. CP Universe की परिकल्पना इसी उद्देश्य से की गई है कि विद्यार्थी की पूरी शैक्षणिक यात्रा—चाहे वह स्कूल शिक्षा हो, कोचिंग सेवाएँ (कक्षा 5 से 12वीं व ड्रॉपर्स) या फिर उच्च शिक्षा—को गुणवत्तापूर्ण संसाधनों और अनुभवी फैकल्टी के माध्यम से सुगम बनाया जा सके. Career Point न केवल छात्रों को शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करता है.

वर्ष 1995 में स्थापित ओम कोठारी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (OKIMR) कोटा का एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जो उच्च गुणवत्ता वाली प्रबंधन शिक्षा के लिए पहचाना जाता है. स्वर्गीय श्री ओम कोठारी की स्मृति में स्थापित इस संस्थान को (स्व.) डॉ. टी.सी. कोठारी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया गया है. यहाँ AICTE से स्वीकृत और राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध दो वर्षीय MBA कार्यक्रम संचालित किया जाता है. संस्थान की अनुभवी फैकल्टी विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और आधुनिक संसाधनों, जैसे LCD प्रोजेक्टर युक्त कक्षाओं और अपडेटेड कंप्यूटर लैब्स के माध्यम से इंडस्ट्री की चुनौतियों के लिए तैयार करती है. आज यह संस्थान ‘ओम कोठारी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस’ के रूप में एक बहु-विषयक शिक्षा केंद्र बन चुका है, जिसका मुख्य लक्ष्य भविष्य के कुशल लीडर्स और उद्यमियों का निर्माण करना है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj