बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस बदले हुए रूट पर चलेगी ये ट्रेन, शेड्यूल देखकर सफर करें

Last Updated:May 15, 2026, 14:54 IST
बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस 24 मई से बदले रूट बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-सीकर-जयपुर से चलेगी, जयपुर-उदयपुर सिटी और उदयपुर सिटी-असारवा ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त चेयरकार कोच लगेंगेराजस्थान के कई शहरों से होकर गुजरती है ट्रेन.
नई दिल्ली. बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्री नया शेड्यून देखकर ही ट्रेन में सवार हों. भारतीय रेलवे ने सेक्शन में निर्माण की वजह से ट्रेन का रूट बदल दिया है. यानी ये ट्रेन बदले हुए रूट से जाएगी. रेलवे ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है. वहीं दूसरी ओर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों मार्ग और कोच व्यवस्था में बदलाव किया है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 22632 बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस 24 मई को अपने निर्धारित समय पर बीकानेर से रवाना होगी, लेकिन यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी. ट्रेन बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-सीकर-जयपुर होकर अपने आगे के गंतव्य के लिए चलेगी. ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन का नया रूट और समय जरूर जांच लेने की सलाह दी गई है.
अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे
रेलवे ने बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का भी फैसला किया है. इसके तहत गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 24 मई से तथा उदयपुर सिटी से 25 मई दो-दो सेकेंड क्लास चेयरकार के डिब्बों बढ़ाए जा रहे हैं. इसके अलावा ट्रेन नंबर 20987/20988 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवा में भी उदयपुर सिटी से 24 मई और असारवा से 25 मई से दो अतिरिक्त सेकेंड क्लास चेयरकार के डिब्बे जोड़े जाएंगे.
15 कोच लगेंगे
रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोच की बढ़ोतरी के बाद इन ट्रेनों में कुल 15 कोच होंगे. इनमें थर्ड एसी, वातानुकूलित कुर्सीयान, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान, साधारण श्रेणी, पावरकार और गार्ड डिब्बे शामिल रहेंगे. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और शेड्यूल की जानकारी ले लें. इसके बाद सफर करें और परेशानी से बचें. यात्रियों की सुविधा के लिए और भी कोच लगाए जाएंगे.
About the AuthorSharad Pandeyविशेष संवाददाता
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



