Entertainment

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, योगराज सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, उठी वेब सीरीज ‘लुक्खे’ को बैन करने की मांग

Last Updated:May 15, 2026, 15:26 IST

वेब सीरीज ‘लुक्खे’ में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा पर योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पंजाब महिला आयोग और कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई और सीरीज पर बैन की मांग की. इतना ही नहीं, सीरीज के राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और अन्य सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, योगराज सिंह के खिलाफ FIR दर्जZoomयोगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @yograjofficial)

मुंबई. पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और एक्टर योगराज सिंह महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं. चंडीगढ़ के सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को उनके खिलाफ एफआईआर की गई है. योगराज सिंह पर वेब सीरीज ‘लुक्खे’ में महिलाओं के प्रति अपमानजनक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है. इस सीरीज अमेजन पर स्ट्रीम हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो क्लिप में महिलाओं के लिए इस्तेमाल की गई गाली-गलौज वाली भाषा पर व्यापक आक्रोश फैला है.

वहीं, पंजाब राज्य महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. आयोग ने पंजाब पुलिस के डीजीपी को गुरुवार को पत्र लिखकर तुरंत जांच शुरू करने के निर्देश दिए. आयोग ने ‘पंजाब स्टेट कमीशन फॉर विमेन एक्ट, 2001’ की धारा-12 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए योगराज सिंह, सीरीज के लेखक, निर्देशक, निर्माता और अन्य सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आयोग ने एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट भी मांगी है.

वेब सीरीज लुक्खे को बैन करने की मांग

एडवोकेट उज्ज्वल भसीन ने भी योगराज सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में हाल ही में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, गुरुवार को ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी महिला आयोग को पत्र लिखकर योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पूरी वेब सीरीज ‘लुक्खे’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

योगराज सिंह ने महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई

कांग्रेस ने अपने शिकायत पत्र में कहा कि योगराज सिंह खुद को अमृतधारी सिख और गुरसिख बताते हैं, फिर भी उन्होंने महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया, जो सिख सिद्धांतों के खिलाफ है. इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा-79 और महिलाओं के सम्मान के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताया गया है.

योगराज सिंह पर सिख धर्म का अपमान करने का आरोप

योगराज सिंह युवराज सिंह के पिता हैं और क्रिकेट के अलावा एक्टिंग के क्षेत्र में भी एक्टिव रहे हैं. इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर उनकी भारी आलोचना हो रही है. कई लोग उन्हें सिख मूल्यों के खिलाफ व्यवहार करने का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल योगराज सिंह की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

About the Authorरमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Mumbai,Maharashtra

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj