Rajasthan

Bharatpur News: बुलेट और 5 लाख की मांग, रश्मि की संदिग्ध मौत पर पीहर पक्ष बोला- तकिए से गला दबाकर की हत्या

Last Updated:September 09, 2026, 18:14 IST

Bharatpur News: भरतपुर के बयाना थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय विवाहिता रश्मि कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पीहर पक्ष ने ससुरालवालों पर बुलेट और 5 लाख रुपए दहेज में मांगने तथा तकिए से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा.11 लाख खर्च कर बेटी की शादी, फिर बुलेट और 5 लाख की मांग; अब विवाहिता की मौतZoom

भरतपुर. जिले के बयाना थाना क्षेत्र के लहचोरा खुर्द गांव में 24 वर्षीय विवाहिता रश्मि कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. विवाहिता के पीहर पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तकिए से गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है.

रुदावल थाना क्षेत्र के कोठीखेड़ा निवासी लोकेश कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन रश्मि कुमारी और बड़ी बहन मालती की शादी 27 नवंबर 2024 को लहचोरा खुर्द निवासी दो भाइयों राकेश और विपिन के साथ हुई थी. परिजनों का आरोप है कि शादी में करीब 11 लाख रुपए खर्च किए गए थे, इसके बावजूद शादी के बाद से दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा.

ससुराल पक्ष कर रहा था 5 लाख की मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, ससुराल पक्ष की ओर से बुलेट मोटरसाइकिल और 5 लाख रुपए की मांग की जा रही थी. पीहर पक्ष का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने के कारण रश्मि को लगातार परेशान किया जाता था. परिजनों के अनुसार, 6 सितंबर को उन्हें रश्मि की तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना मिली. गंभीर हालत में उसे पहले बयाना और फिर भरतपुर ले जाया गया. हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां 7 सितंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. रश्मि की मौत के बाद पीहर पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया. परिजनों का दावा है कि रश्मि का गला तकिए से दबाया गया और उसके गले पर रगड़ के निशान भी मिले हैं.

मौत की परिस्थितियों को देखते हुए मंगलवार को बयाना मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया. रश्मि की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वह अपने पीछे महज 9 माह के बेटे माहिर को छोड़ गई है. बयाना थाना प्रभारी रामगिलास गुर्जर ने बताया कि मामला संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत से जुड़ा है. पीहर पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है. जांच की जिम्मेदारी सीओ देवेंद्र जाखड़ को सौंपी गई है, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

September 09, 2026, 18:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj